27 अमृत सरोवर का निर्माण कार्य पूर्ण, 47 पर होगा ध्वजारोहण

27 अमृत सरोवर का निर्माण कार्य पूर्ण, 47 पर होगा ध्वजारोहण

जागरण संवाददाता, बेगूसराय : जिले में अमृत सरोवर के निर्माण के लिए तैयार 78 पोखर व तालाबों की सूची में से 27 पर कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि 20 सरोवरों को पूरा करने का कार्य जारी है। यहां पूर्ण एवं कार्य जारी की सूची में शामिल सभी 47 सरोवरों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। अब तक निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके सरोवरों की बात करें, तो इसमें बछवाड़ा प्रखंड की दादुपुर पंचायत स्थित वारिशनगर सार्वजनिक पोखर, बखरी प्रखंड की चकहमीद पंचायत स्थित पावर ग्रिड के पास का सरकारी पोखर, बलिया प्रखंड की बड़ी बलिया उत्तरी पंचायत की कस्बा मिर्जापुर पोखर, बरौनी प्रखंड की पपरौर पंचायत वार्ड संख्या 10 स्थित पोखर, भगवानपुर प्रखंड की मोख्तियारपुर पंचायत की हजराइन पोखर, लखनपुर की चौधरायन पोखर, संजात पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित पोखर, चेरिया बरियारपुर प्रखंड की कुंभी पंचायत स्थित सोनबरसा स्कूल के बगल की पोखर, पिपराही पोखर, सकरबासा पुरानी दुर्गा स्थान के निकट का पोखर, खाजहांपुर स्थित पोखर, छौड़ाही प्रखंड की मालपुर पंचायत में लाखनपट्टी स्थित पोखर, नारायण पीपीर स्थित धर्मशाला पोखर, गढ़पुरा प्रखंड की मालीपुर पंचायत स्थित मोरतर सरकारी पोखर, कोरैय पंचायत स्थित सुजानपुर सरकारी पोखर, खोदावंदपुर प्रखंड की बरियारपुर पूर्वी पंचायत स्थित योगीडीह सरकारी पोखर, बरियारपुर पश्चिम स्थित हरखू महतो पोखर, मंसूरचक प्रखंड की समसा-2 पंचायत स्थित तिलैय तालाब, साठा पंचायत स्थित मिल्की तालाब, मटिहानी प्रखंड की सैदपुर ऐमा पंचायत स्थित रामपुर बसवन पोखर, नावकोठी प्रखंड की रजाकपुर चक्का पोखर, रजाकपुर स्थित रजाकपुर पोखर, पहसारा पश्चमिम पंचायत स्थित काली मंदिर पोखर, साहेबपुर कमाल प्रखंड की फुलमलिक पंचायत वार्ड संख्या एक स्थित शैलेश मंदिर के निकट का पोखर, चौकी पंचायत की उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सामने स्थित पोखर शामिल है।

अन्य समाचार