भाइयों को राखी बांध बहनों ने की दीर्घायु की कामना

भाइयों को राखी बांध बहनों ने की दीर्घायु की कामना

कैमूर: जिला मुख्यालय भभुआ नगर सहित सभी प्रखंडों में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही सभी घरों में उत्साह का माहौल था। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए उत्सुक थीं। जैसे ही शुभ समय हुआ बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। राखी बांधने के बाद भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार दिया। बता दें कि बीते गुरुवार को पूरे दिन भद्रा का प्रभाव रहने के चलते कई लोगों के घरों में रक्षाबंधन का पर्व नहीं मनाया गया। काफी कम घरों में ही गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व मना। गुरुवार की रात 8:34 मिनट के बाद व शुक्रवार को पूरे दिन रक्षाबंधन का शुभ समय होने के चलते अधिकांश लोगों के घरों में शुक्रवार को ही रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इस दौरान सभी घरों में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। इसके पूर्व भाइयों को तिलक लगा कर उनकी आरती उतारी। इसके बाद उनको राखी बांध कर मिठाई खिलाई। रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र में कई जगहों पर लोगों ने वृक्षों में रक्षा सूत्र बांध कर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। वहीं चैनपुर प्रखंड में भी धूमधाम से रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। रक्षा बंधन को लेकर बाजार में भी चहल-पहल रही। मिठाई की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई। बाजार में कई दुकानों पर बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है, इसे समझो न रेशम की डेर भैया आदि गीत बज रहे थे। घरों में बने विभिन्न तरह के व्यंजनों का लोगों ने स्वाद चखा।
आरएसएस स्वयं सेवकों ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव यह भी पढ़ें

अन्य समाचार