भाजपा ने कहा जनादेश का हुआ अपमान, समाहरणालय पर दिया धरना

जागरण संवाददाता, सुपौल : भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई के द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन शुक्रवार को समाहरणालय के समक्ष किया गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के जनादेश का घोर अपमान किए जाने के विरोध में बिहार प्रदेश भाजपा के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार राय की अध्यक्षता में धरना आयोजित की गई। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2020 के चुनाव में बिहार की जनता ने एनडीए को जनादेश दिया था ना कि महागठबंधन को। भाजपा के सहयोग से नीतीश जी छठी बार मुख्यमंत्री बने। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व में बिहार में चहुंमुखी विकास हुआ है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि नीतीश कुमार को डर हो गया था कि अब बिहार में हमारा जनाधार समाप्त हो गया है। बिहार की जनता भाजपा के साथ है। खंजर मारने का जो काम किया है उसे बिहार की जनता देख रही है। प्रदेश के नेता विधान परिषद सदस्य हरि सहनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने जो बिहार की जनता के साथ धोखा किया है बिहार की जनता आगामी लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में मुंह तोड़ जवाब देगी।

भाजपा ने कहा जनादेश का हुआ अपमान, समाहरणालय पर दिया धरना यह भी पढ़ें
भाजपा के जिला प्रभारी अनुरंजन झा ने कहा कि नीतीश कुमार अपने दम पर चुनाव लड़े तो 2010 में जो आरजेडी का हाल हुआ था उससे भी बुरा हाल नीतीश कुमार का होगा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ने कहा कि जब जॉर्ज फर्नांडिस को धोखा दे सकता है, आरसीपी सिंह और शरद यादव को धोखा दिया तो दूसरी पार्टी क्या है। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ विजय शंकर चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनको कई बार मुख्यमंत्री बनाने का काम किया। यह सही रूप से बिहार की जनता के लिए विनाशकारी है।
केंद्र की जो परियोजना बिहार में चल रही है वह पूरी होकर रहेगी। बिहार में लगातार जदयू का ग्राफ गिरता जा रहा है।
धरना कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मनोज सिंह ने किया।
धरना कार्यक्रम को सुरेश सुमन यादव, कुणाल कुमार,प्रदीप सिंह मुन्ना, राघवेंद्र झा राघव,विनय भूषण सिंह,सरोज झा,सुशील मोदी,सुमन चंद, नलिन जायसवाल,अशोक सम्राट,प्रकाश झा,जयंत मिश्रा,बैद्यनाथ भगत,मनोज पाठक,विजय सिंह,रंधीर ठाकुर, सुमन कुमार,रंजु झा, परमानंद सिंह,गिरीश चंद्र ठाकुर महेश देव, सुरेंद्र ना. पाठक,श्याम पौद्दार, मिथिलेश यादव,शमशाद आलम,सुमन सिंह, महामाया चौधरी, मनोज मेहता, मुकेश मेहता,राधेश्याम मेहता,विजय सिंह, मिथिलेश राय, रामदेव पंडित,बैद्यनाथ मेहता, कान्त झा,प्रभाष चन्द्र मंडल,दीपक दीप ,अनुराग जायसवाल,दीपक दुबे,प्रमोद खां,सुनील मंडल,गोपाल आचार्य भोलानाथ जायसवाल,विद्याकांत मिश्रा,कमलेश मंडल,रामदास मंडल,अभिनाश झा,प्रणव दास,राधेश्याम जी,मिथिलेश झा, विमलेंदु ठाकुर ने संबोधित किया। सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य समाचार