एआइएसएफ ने भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प

एआइएसएफ ने भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प

जाटी, बेगूसराय : शुक्रवार को एआइएसएफ ने 87वां स्थापना दिवस मनाया। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह सपनों को साकार करने के लिए संगठन अंतिम दम पर अपनी लड़ाई लड़ेगा।
बखरी : शुक्रवार को एआइएसएफ ने अपना 87वां स्थापना दिवस मनाया। मौके पर संगठन के बखरी स्थित अंचल कार्यालय परिसर में अध्यक्ष अभिषेक कुमार सोनू के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। अंचल सचिव मो. शबाव आलम ने कहा कि एआइएसएफ देश का पहला छात्र संगठन है, जिसने शांति, प्रगति और वैज्ञानिक समाजवाद का नारों बुलंद किया। फेडरेशन के जिला परिषद सदस्य मो. रुहुल अमीन ने कहा कि छात्रों के हित के लिए सड़क से सदन तक लड़ते रहेंगे। मौके पर छात्र नेता मणिकांत कुमार, रंजीत कुमार, सुमित कुमार, रोशन कुमार आदि मौजूद थे।

नावकोठी : एआइएसएफ ने 87वां स्थापना दिवस मनाया। शांति, प्रगति और समाजवाद के नारों को बुलंद करते हुए कार्यकर्ताओं ने झंडोत्तोलन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह संगठन देश का प्रथम छात्र संगठन है, जिसने आजादी की लड़ाई में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 1936 में लखनऊ के गंगा प्रसाद मेमोरियल हाल में छात्र संगठन का गठन हुआ था। इसकी अध्यक्षता पंडित जवाहरलाल नेहरू ने की थी। कहा, भगत सिंह के सपनों के देश को बनाने के लिए लोगों को एकजुट होना पड़ेगा। इस अवसर पर नावकोठी प्रखंड के पीएचसी, थाना परिसर एवं अंचल कार्यालय में विभिन्न पदाधिकारियों के द्वारा पौधारोपण किया गया।

अन्य समाचार