अररिया न्याय मंडल परिसर से निकाला गया तिरंगा जागरूकता रैली



संसू, अररिया: संपूर्ण देश इस वर्ष 75 वां वर्ष गांठ को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। 13 से 15 अगस्त, 2022 तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आम जनमानस में भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह जागरूकता रैली निकाली जा रही है ताकि प्रत्येक नागरिक अपने घरों में भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहरा सके। उक्त बातें शुक्रवार को अररिया न्याय मंडल परिसर से तिरंगा जागरूकता रैली रवाना करने के वक्त अररिया के जिला न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष पीयूष कमल दीक्षित ने कही।

इस अवसर पर अररिया के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष पीयूष कमल दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर तिरंगा जागरूकता रैली को रवाना किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला न्यायाधीश पीयूष कमल दीक्षित ने की। वही एडीजे सह डीएलएसए सचिव धीरेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर सार्थक पहल किया।
कार्यक्रम के दौरान हर लोगों के हाथों में लहराते तिरंगा जहां न्यायालय परिसर को गौरवान्वित करते रहा। वही अररिया न्याय मंडल के सभी न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारी श्याम बिहारी सिंह, जिला बार एसोसिएशन व अधिवक्ता संघ द्वय के अध्यक्ष मो हासीम व मंजूर आलम, सचिव राजेंद्र झा, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा व विनय ठाकुर सहित काफी संख्या में अधिवक्तागण ने सराहनीय भूमिका निभाया। उधर न्याय कर्मियों सहित सैकड़ों लोगों सै न्यायालय परिसर भड़ा परा रहा।
जबकि डीएलएसए सचिव धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि आजादी का 75 वां वर्ष गांठ पर यह अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में लोगों के बीच भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह जागरूकता रैली निकाली गई है, ताकि हर घर पर निर्धारित 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाय।
आजादी के अमृत महोत्सव के इस अवसर पर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यायालय परिसर से निकाले जा रहे तिरंगा जागरूकता रैली से हर लोग काफी प्रफुल्लित दिखे। जबकि डीएलएसए कर्मी नीरज कुमार, शेखर कुमार व कमलेश सहित न्याय कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य समाचार