कहीं तिरंगा यात्रा तो कहीं मना अमृत महोत्सव

जागरण टीम, मुंगेर : जिले में आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव को लेकर बच्चे, युवा और बुजुर्गों में उत्साह चरम पर है। महिलाएं भी इस महोत्सव को सफल बनाने में कूद गई है। भाजपा की ओर से जिले में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिला कार्यक्रम संयोजक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मंडल ने आम लोगों के बीच तिरंगे झंडे का वितरण किया। जिला अध्यक्ष राजेश जैन, प्रदेश मंत्री बेबी चंकी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ कुमार, नगर अध्यक्ष अजीत कुमार छोटू, नगर महामंत्री आशुतोष पासवान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया। आम लोगों के साथ-साथ कुछ चिकित्सकों के बीच तिरंगा बांटा गया। बरियारपुर के ब्रह्म स्थान के पास स्थित स्लम बस्ती में पटेल सेवा संघ की ओर तिरंगा वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष राज कुमार मंडल व सचिव लटोरी मंडल के नेतृत्व में हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता प्रीतम सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव को जश्न के रूप में मनाने की बात कही। संरक्षक रामचंद्र प्रसाद सिंह व अनिल कुमार सिन्हा ने सामाजिक कार्यकर्ता गिरिजा नंदन दास, प्रमिला देवी व पत्रकार संजीव कुमार व संतोष कुमार को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार राय, उपाध्यक्ष अमर शक्ति, उपाध्यक्ष मुखिया खरिया संजय कुमार, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार, सलाहकार रजनीकांत प्रसाद,सुरेश कुमार उर्फ पप्पू मंडल, राजेश कुमार, रतन मंडल, अखिलेश कुमार, विनय कुमार सहित कई थे। जमालपुर में लायंस क्लब आफ जमालपुर लौहनगरी विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया। निर्मला इंटरनेशनल रेसिडेंशियल स्कूल के विद्यार्थियों के अलावा समाज के कई ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। नेतृत्व कर रहे क्लब के अध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने कहा कि सभी का दायित्व बनता है कि वह तिरंगा फहराए। मनीष कुमार, सुमन शर्मा, ओम प्रकाश, गोपाल शर्मा, संजीव अग्रवाल , प्रमोद पासवान,सुरेश मंडल,रणधीर गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।


अन्य समाचार