बिहिया में भाकपा माले ने निकाला तिरंगा यात्रा

बिहिया में भाकपा माले ने निकाला तिरंगा यात्रा

संसू, बिहिया : भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बिहिया में तिरंगा यात्रा निकाल कर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का आह्वान किया।तिरंगा यात्रा अंचल सचिव हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में धुस मुहल्ला स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू हुई और राजा बाजार स्थित मुख्य चौक पर सभा में तब्दील हो गई। तिरंगा यात्रा में दीनानाथ राम,नीतेश पासवान,अमित मिश्रा, दीपू राम,लालपति यादव,सोनाधारी राम आदि लोग शामिल थे। गड़हनी में बच्चों ने निकाली तिरंगा पदयात्रा संसू, गड़हनी : आजादी का अमृत महोत्सव को सफल बनाने को लेकर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गड़हनी के तत्वावधान में हर घर तिरंगा को लेकर नगर पंचायत गड़हनी में तिरंगा झंडा के साथ विद्यालय के बच्चों ने भ्रमण किया गया। शिशु मंदिर के सचिव भगवान प्रसाद सोनी व अध्यक्ष दीपक ओझा,प्रचार्य रविन्द्र कुमार ने बताया कि हर घर तिरंगा के नारों के साथ गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया तथा सभी लोगो से तिरंगा अभियान को सफल बनाने का अपील किया गया। नयी सरकार में विकास को मिलेगी गति- सुशील संस, पीरो : जदयू के प्रदेश सचिव सुशील उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में गठित नई सरकार ज्यादा ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ विकास का काम करेगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद पीरो पहुंचे सुशील ने कार्यकर्तओं से कहा कि यह सरकार जनता की अपेक्षाओं व आकांक्षाओं को पूरा करने में सफल होगी। उन्होंने कहा कि जदयू को कमजोर करने की कोशिश हो रही थी, उसको देखते हुए जदयू को बहुत पहले ही यह फैसला ले लेना था लेकिन हमने अंत तक गठबंधन धर्म निभाया। कोईलवर दिव्यंग्यता कार्ड शिविर में आए सौ आवेदन संवाद सूत्र, कोईलवर : प्रखंड कार्यालय के मनरेगा भवन में दिव्यंग्यता प्रमाणपत्र बनाने के लिये गुरुवार को शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नगर पंचायत के 34 दिव्ययांग समेत कुल 100 दिव्यांगों के ही आवेदन जमा हुए। इनमें चंदा 6, गोपालपुर 5, नरवीरपुर 15, कायमनगर 30, बिरमपुर 2, गीधा 8 दिव्ययांग शामिल हैं। यह आयोजन सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अनुसार जिलाधिकारी के आदेश पर आयोजित किया गया था। शिविर में आए मुकेश ठाकुर ने बताया कि विभिन्न पंचायतों से दिव्यांग अपने परिजन समेत आये भी पर शिविर स्थल पर दिव्ययांगों के बैठने या आवेदन जमा करने वाले स्टालों की व्यवस्था नहीं थी। नये प्राचार्य ने नवोदय विद्यालय में किया योगदान संसू, बिहिया: बिहिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में गुरूवार को नये प्राचार्य के रूप में डा.एसके दूबे ने योगदान किया। विगत लगभग छह माह से प्रभारी प्राचार्य के भरोसे चल रहे विद्यालय में स्थाई प्राचार्य के योगदान को लेकर छात्रों, शिक्षक व कर्मियों में खुशी देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार डा. दूबे बिहिया से पूर्व झारखंड के देवघर जिला स्थित नवोदय विद्यालय में सात साल तक प्राचार्य रहे हैं, जहां उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक माहौल समेत अन्य गतिविधियों को बेहतर बनाने में सराहनीय काम किया है।
बाबू कुंवर सिंह की जीत ने तोड़ा अंग्रेजों के अपराजय होने का दंभ यह भी पढ़ें

अन्य समाचार