प्रखंडों में भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन कहा नीतीश ने जनता के साथ किया विश्वासघात



जागरण टीम, अररिया। जिले के सभी प्रखंडों में भाजपा की ओर से शनिवार को धरना दिया गया। संसू, पलासी (अररिया) के अनुसार नीतीश कुमार द्वारा एनडीए गठबंधन छोड़कर महागठबंधन के साथ बिहार में सरकार बनाये जाने के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पलासी प्रखंड मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को धरना दिया। धरना का नेतृत्व भाजपा के कलियागंज मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ झा ने किया। धरना में भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी रंजीत यादव, बलुआ ड्योढी़ मंडल अध्यक्ष रमेश चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता जागेश्वर ठाकुर, बिहारी ठाकुर, विजेन्द्र साह, राजेश साह, आमोद झा, नारायण यादव, रेश लाल यादव आदि शामिल थे। संसू भरगामा (अररिया) के अनुसार भरगामा प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना प्रर्दशन का आयोजन किया है। धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार मुन्ना, कुन्दन चौधरी एवं कौशल सिंह ने किया। मौके पर स्थानीय विधायक जयप्रकाश यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष सुराना,जिला उपाध्यक्ष नवीन यादव, पूर्व जिप सदस्य राजेश चन्द्र झा उपस्थित थे।भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष सुराना ने कहा नीतीश कुमार के कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगा है। रानीगंज(अररिया) के अनुसार रानीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा रानीगंज मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सेनानी ने किया। मौके पर गितवास मंडल अध्यक्ष गनोरी मंडल, बसेटी मंडल अध्यक्ष विक्रम मंडल, नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव, उमेश मिश्रा, सीतेश ठाकुर, गंगा ऋषिदेव, अजय झा, ज्योतिष मंडल, संजय झा, कन्हैया झा, धिरेश राय, मायानंद सिंह, ओमप्रकाश मंडल, रामानंद चौधरी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

---------------------------------------------------------------------------------------
जनादेश का नीतीश ने किया विश्वासघात:
संसू सिकटी (अररिया):-बिहार मे नितीश कुमार के एनडीए छोड़ महागठबंधन मे जाने को जनादेश से विश्वासघात बताकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर सिकटी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना को संबोधित करते हुए सिकटी से भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के पलटी मार नीति के खिलाफ एवं 2020 के जनादेश के विपरीत सत्ता सुख में पलट कर राजद के साथ सरकार बनाने का भ्रष्टाचार और जंगलराज की पुर्णावृत्ति का किया है।।इस धरना प्रदर्शन में विधायक विजय मंडल के साथ भाजपा नेता सह मुखिया प्रदीप कुमार झा, जिप प्रतिनिधि अजीत झा आदि मौजूद थे। इनसेट
फारबिसगंज में विश्वासघात के विरोध में बीजेपी ने किया धरना प्रदर्शन
संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया): फारबिसगंज नगर एवं प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जनादेश के प्रति विश्वासघात को लेकर फारबिसगंज प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रजत कुमार सिंह ने की। वही संचालन नगर महामंत्री प्रदीप कर्ण ने किया। धरना को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने कहा कि जनता ने जो जनादेश बीजेपी व जदयू गठबंधन को दिया था। गठबंधन को तोड़कर जदयू ने जनता के जनादेश का मजाक उड़ाया है और उनके साथ विश्वासघात किया है। जिसका खामियाजा जदयू को अगले चुनाव में भुगतना होगा। जनता आगामी चुनाव में सबक सिखाएगी। जनता से विश्वासघात कर सुशासन की बात करने वाले लोग घोटाले बाजों की गोद में जाकर बैठ गए हैं। इसके लिए बिहार की जनता कभी उन्हें माफ नहीं करेगी।धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्षों में सुनील चौरसिया, विपिन मेहता, जितेंद्र साह, राजेंद्र झा, अमित निराला, अविनाश कन्नौजिया, प्रदीप कर्ण, प्रमोद पासवान, शिवराम शर्मा, पप्पू राय, अमल ओझा, अवधेश साह, राधा देवी, अमित सोनी सहित अन्य मौजूद थे।

अन्य समाचार