पैक्स के माध्यम से उपज बेचने को किया गया प्रेरित

जाटी, सहरसा। जिले के विभिन्न पैक्स में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को पैक्स के माध्यम से दी जा रही सुविधा की जानकारी दी गई। किसानों को पैक्स के माध्यम से खाद्यान्न बेचने के लिए प्रेरित भी किया गया।

संसू, कहरा (सहरसा): रविवार को मोहनपुर एवं बनगांव उत्तरी पंचायत सहित अन्य पंचायतों में पैक्स की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मोहनपुर पैक्स अध्यक्ष नीलाम्बर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित आमसभा में राजद नेता नाथेश्वर यादव, पूर्व मुखिया राजाराम यादव, दौरिक साह, सुरेंद्र यादव, कृष्णा यादव, जामुन साह, सोहन कुमार, जयमंगल यादव सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

संसू, सौरबाजार (सहरसा): प्रखंड के विभिन्न पैक्स में रविवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया। पैक्स कार्यालय भवटिया परिसर में सुहथ पंचायत के पैक्स अध्यक्ष दिलीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा की बैठक में किसानों को पैक्स से होने वाले फायदे में जानकारी दी गई। मौके पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी कोशल कुमार, पूर्व सरपंच सत्यनारायण यादव, पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार यादव, नीरेश्वर झा, राजेंद्र झा, ललन यादव, अरबिद यादव समेत अन्य उपस्थित थे।
संसू, बनमाईटहरी (सहरसा): बनमाइटहरी प्रखंड के सहुरिया प्राथमिक कृषि शाखा सहयोग समिति की बैठक पैक्स अध्यक्ष अमरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई। सहुरिया पंचायत के मुखिया मु. ईशा ने उपस्थित सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए पैक्स के द्वारा किसानों तक पहुंचने वाले विभिन्न बिदुओं पर चर्चा किया। बैठक में पूर्व मुखिया प्रमोद सिंह, उपप्रमुख सुमन कुमारी, सरपंच चंदन साह,बैद्यनाथ साह, चुन्नू यादव, नरेश यादव, पंकज महतो, उमेश सिंह, जवाहर सिंह, अंकार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
संसू, पतरघट (सहरसा): पैक्स गोदाम परिसर में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार उर्फ मंटू यादव, सरपंच प्रतिनिधि अरविद यादव, डब्बू शुक्ला, बाबू साहब सिंह, सुभाष सिंह, पूर्व उपमुखिया संतोष यादव, दिनेश कुमार यादव, रणविजय यादव, अनिल यादव सहित अन्य उपस्थित थे। जम्हरा में पैक्स अध्यक्ष महेंद्र नारायण सिंह उर्फ बजरंगबली तथा पैक्स प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के संचालन में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। मौके पर युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह, रमेश सिंह, राधारमण सिंह, बलराम महतो, कौशल किशोर सिंह, राजू सिंह, नित्यानंद सिंह, मुन्ना सिंह, सत्यजीत सिंह, सुनील कुमार सिंह, बिनोद सिंह, त्रिभुवन सिंह, धनंजय सिंह, सोनू सिंह, जटाशंकर सिंह, पलटु यादव, निरंजन सिंह, देवेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। धबौली पश्चिम पंचायत में पैक्स अध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा, पहाड़पुर पैक्स गोदाम परिसर में पैक्स अध्यक्ष शेखर यादव, धबौली पूर्वी पंचायत के मोरकाही में पैक्स अध्यक्ष शेंलेंन्द्र यादव, धबौली पैक्स गोदाम परिसर में पैक्स अध्यक्ष रूद्रानंद कुमार सिंह, पामा में पैक्स अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, बिशनपुर में पैक्स अध्यक्ष पप्पू यादव की अध्यक्षता में आमसभा का आयोजन किया गया।
संसू, सोनवर्षा राज (सहरसा): क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के पैक्सों में वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया।रविवार को साहपुर ,विराटपुर,कोपा सहित विभिन्न पैक्स अध्यक्ष द्वारा वार्षिक आम सभा में कई निर्णय लिये गये। प्रखंड मुख्यालय स्थित पैक्स प्रांगण में पैक्स अध्यक्ष यशवंत कुमार सिंह की अध्यक्षता में कई योजनाओं पर चर्चा की गई। मौके पर समाजसेवी अजय कुमार सिंह, अधिवक्ता शैलेन्द्र प्रसाद सिंह, जिप प्रतिनिधि मनोज रजक, बुलेट विश्वास, ललन विश्वास,राजेश विश्वास, अनिल साह,गणेश सादा, समीम साह, कन्हैया विश्वास, मंटुन सिंह, नारायण ठाकुर, सोनेलाल मुखिया, विक्की सिंह, बबलू आलम समेत अन्य मौजूद थे।संसू , राजनपुर (सहरसा): महिषी प्रखंड क्षेत्र के राजनपुर पैक्स की वार्षिक आम सभा पैक्स अध्यक्ष निर्भय सिंह की अध्यक्षता में हुई। पंचायत के मुखिया सौरब चौधरी सभी सहकारी सदस्य ने भाग लिया।

अन्य समाचार