आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर निकाली गई गौरव पदयात्रा

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर निकाली गई गौरव पदयात्रा

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप कुमार की अध्यक्षता में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर गौरव यात्रा पदयात्रा के रूप में निकाली गई। यह पदयात्रा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजेंद्र आश्रम से चलकर अनुग्रह पार्क में गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए भराव पर चौक चौराहों से होते हुए कारगिल पार्क में बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हुए करीब 16 किलोमीटर पदयात्रा कर नालंदा के मोहनपुर गांव में अवस्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा समाप्त किया गया। आज का यह पदयात्रा कई मायनों में अलग दिख रहा था। सैकड़ों पर लोग अपने हाथों में देश का तिरंगा लिए आजादी के गीत गाते हुए बहुत ही संयमित तरीके से पदयात्रा कर रहे थे। मोहनपुर में ही 95 वर्षीय राजेन्द्र सिंह जिन्होंने आजादी की लड़ाई के समय महात्मा गांधी, नेहरू जी, पटेल साहब एवं कई अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के साथ सत्याग्रह में भाग लिया था। जिला कांग्रेस कमेटी ने आजादी के सिपाही राजेन्द्र सिंह को शाल मोमेंटो एवं कांग्रेस पार्टी का तिरंगा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। दिलीप कुमार ने बताया कि आज जिस तरह से तिरंगे का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। शायद वर्तमान सरकार यह भूल चुकी है कि हमारा तो इतिहास ही रहा है तिरंगा में लिपट कर जाने का इसी तिरंगे को लेकर आजादी के लाखों दीवाने हिंदुस्तान को आजादी दिलाने में बलिदान हुए हैं। पदयात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी मोर्चा संगठनों के सभी पदाधिकारी, सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ साथ कांग्रेसियों का जन सैलाब सड़कों पर अपने देश के बलिदानियों के लिए उमड़ पड़ा था जिसमें उनके साथ देने के लिए शहर एवं गांव की जनता ने भी अच्छी संख्या में इस पदयात्रा में भाग लिया।
रोटरी क्लब तथागत ने शहर में निकाला तिरंगा यात्रा यह भी पढ़ें

अन्य समाचार