प्रखंडों में निकाली गई तिरंगा यात्रा

प्रखंडों में निकाली गई तिरंगा यात्रा

जासं, सिवान : जिले के भगवानपुर हाट, बसंतपुर, लकड़ी नबीगंज, बड़हरिया समेत अन्य प्रखंडों में अमृत महोत्सव के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगाए गए। तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। जानकारी के अनुसार बसंतपुर में भाजपा कार्यकर्ता समेत अन्य लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान बाइक पर काफी संख्या में युवक तिरंगा फहराते हुए विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा लकड़ी नबीगंज, गोरेयाकोठी, बसंतपुर प्रखंडों का भ्रमण कर बसंतपुर गांधी आश्रम पहुंची जहां भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने सभी कार्यकर्ताओं को जलपान कराया गया। तिरंगा यात्रा में पुष्पेंद्र पांडेय, यशवंत सिंह, राजीव तिवारी, उपेंद्र साह, ब्रजेश सिंह, अखिलेश पांडेय, मृत्युंजय सिंह, पवन सिंह, नागेंद्र पंडित आदि शामिल थे। वहीं भगवानपुर हाट में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकल कर भारत की आजादी को अक्षुण्ण बनाने का संकल्प लिया। जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल राज पांडेय के नेतृत्व में युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली जो मीरजुमला, मोरा बाजार, विमल चौक आदि गांवों का भ्रमण किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा जिला मंत्री अवधेश कुमार पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुजीत पांडेय, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह, सुमित सिंह, इंद्रजीत सिंह, नीरज सिंह, सिकंदर राम, दारा सिंह, नवीन कुमार, अनुज पांडेय आदि शामिल थे। रघुनाथपुर में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। बड़हरिया में भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा के नेतृत्व में विभिन्न जगहों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
आज शान से फहराया जाएगा देश के स्वाभिमान का प्रतीक तिरंगा यह भी पढ़ें

अन्य समाचार