हमने यह ठाना है हर घर तिरंगा फहराना है के नारों के साथ छात्राओं ने किया जागरूक

संवाद सूत्र, टेढ़ागाछ (किशनगंज) : प्रखंड मुख्यालय कुशल युवा केंद्र के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने आजादी के 75वीं अमृत महोत्सव को लेकर प्रखंड क्षेत्र के टेढ़ागाछ बाजार होते हुए नया बस्ती मुसहरा में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत छात्राओं ने एक रैली निकाली जो हास्पिटल चौक से आशा गांव तक गई। इस अवसर पर इंजीनियर शमीम आलम एवं इंजीनियर सरफराज आलम व इंजीनियर रेहान अख्तर ने संयुक्त रूप से कहा कि लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना और राष्ट्र निर्माण के लिए अथक प्रयास करने वालों को याद करना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।


इस दौरान छात्राओं ने हम सबने यह ठाना है हर घर तिरंगा फहराना है,घर घर में तिरंगा हम फहराएंगे आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे, वंदे मातरम जैसे नारे लगाए तथा बाजार, गांव एवं मोहल्ले वासियों को अपने तिरंगे झंडे के प्रति सम्मान की भावना देने का संदेश दिया। इस अवसर पर अजीत कुमार यादव, सुनील कुमार पासवान, अभिषेक कुमार सिंह, मु. मिनहाज आलम एवं स्थानीय बुद्धिजीवी व ग्रामीण उपस्थित थे।

कहानी विकास की : सरकार की संचालित कल्याणकारी योजनाओं ने बदला लोगों का जीवन

संवाद सहयोगी, किशनगंज : जब देश 1947 में स्वतंत्र हुआ तो लोगों के सपनों को साकार करना सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौति बन गई। लोगों को स्वतंत्रता मिलने के बाद विकास की तरप अग्रसर होना था। जिससे कि समाज में लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी हो और अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाकर देश के निर्माण में योगदान दिया जा सके। यह बातें मोहन अग्रवाल ने कही।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद सरकार ने देश के विकास के लिए पंचवर्षीय योजनाओं को धरातल पर उतारा। इस योजना के बदौलत लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव आया। इसके उपरांत 2017 से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया। इन नई कल्याणकारी योजना के बदौलत लोगों को विशेष लाभ पहुंचा है। इस वजह से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवसाय बढ़ा और लोग अपने गृह क्षेत्र में रहकर ही डेयरी पालन, मत्स्य पालन, बकरी पालन और खेती कर बेहतर जीवन जी रहे हैं।

अन्य समाचार