आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजयुमो ने तिरंगे के साथ फारबिसगंज में निकाली बाइक रैली

बाइक रैली में स्थानीय विधायक विद्यासागर केसरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल।

फोटो नंबर 14 एआरआर 17
फारबिसगंज में तिरंगा बाइक रैली में शामिल विधायक विद्यासागर केसरी सहित भाजयुमो कार्यकर्ता।
संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया): फारबिसगंज शहर में रविवार को आजादी की अमृत महोत्सव के अवसर पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा तिरंगा बाइक रैली निकाला गया। मौके पर तिरंगा यात्रा में स्थानीय विधायक विद्यासागर केसरी सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल हुए। तिरंगा यात्रा द्विजदेनी मैदान से निकलकर सदर रोड, छुआ पट्टी, पोस्ट ऑफिस चौक होते हुए पुन: द्विज देनी मैदान पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ता भारत माता की जय, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा, जैसे नारा लगाते हुए देशभक्ति से ओत प्रोत दिखे 7 तिरंगा यात्रा में शामिल विधायक केशरी ने कहा कि भारत के आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से हर घर तिरंगा कार्यक्रम को हर्षोल्लास से मानने का आग्रह किया है। जिसमें 13 से 15 अगस्त तक सभी को अपने घर पर तिरंगा ध्वज लगाना है। आज उसी कड़ी में भाजयुमो के बैनर तले युवा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया है। इस मौके पर कार्यक्रम कॉर्डिनीटर प्रेम केशरी, अमित निराला, अंशु कन्नौजिया, आयुष कुमार, गौरव चौधरी, करण सिंह, गोलू सिंह, आयुष कुमार, अमित निराला, नीलेश सिकरवार, अमित मंडल, सत्या मंडल, सैयद, हेमंत चौधरी, राहुल बिहारी, बिपिन मेहता, जितेंद्र साह, अमित सिंह, राजेंद्र झा, जयप्रकाश यादव, अवधेश मंडल, रजत सिंह, वीणा देवी, कृष्णदेव भगत, रंजन भगत, प्रदीप कर्ण, प्रसन्नजीत चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

अन्य समाचार