औरंगाबाद में स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालयों में जश्न का माहौल

औरंगाबाद में स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालयों में जश्न का माहौल

औरंगाबाद। स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालयों में जश्न का माहौल रहा। लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल परिसर में आजादी के 76वीं वर्षगांठ पर निदेशक डा. धनंजय कुमार ने ध्वजारोहण किया। तान्या कुमारी, आदित्य शुभम, तेजस्वी, नैतिक, प्रभाकर, सौम्या, आकाश आदि बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों की वाहवाही बटोरी। निदेशक डा. धनंजय कुमार ने समस्त देशवासियों को आजादी के अमृत महोत्सव की बधाइयां व शुभकामनाएं दी। प्राचार्य बीकेसिंह, एकेडमिक इंचार्ज डीके पंकज सहित संपूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित रहे। उधर महेश एकेडमी में निदेशिका मीरा सिंह ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया। चेयरमैन बासुकीनाथ, प्राचार्य शशांक शेखर, कार्यपालक प्रशासन पीके सिंह उपस्थित रहे। प्राचार्य ने कहा कि देश अमृत महोत्सव मना रहा है। हम सभी को देश को मजबूत बनाने का संकल्प लें। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को स्कालरशिप देने की घोषणा की गई।

बलिदानियों को याद कर शहर में निकली तिरंगा यात्रा
दाउदनगर। आजादी के अमृत महोत्सव पर सोमवार को बलिदानियों को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहर के मुख्य हनुमान मंदिर परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रमुख मार्गों एवं चौक चौराहों से होते हुए तिरंगा यात्रा भखरूआं मोड़ पहुंची जहां से वापस हनुमान मंदिर पहुंची। यहां मंदिर के प्रथम तल पर अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया गया। विहिप समरसता विभाग प्रमुख रंजीत कुमार ने कहा देश के वीर जवानों के कारण आज हम आजाद हैं। उनके बलिदान को याद रखना होगा। बजरंगदल विभाग समरसता की ओर से विभाग प्रमुख विकास कुमार, जिला मंत्री रोहतास धर्मवीर कुमार, विहिप प्रखंड अध्यक्ष लाल बाबा, रामनवमी नगर शोभा यात्रा प्रमुख सुनील केशरी, अभविप के धीरज कसेरा, पूर्व नगर सह मंत्री पिंटू कुमार आर्या, हनुमान मंदिर पूजा प्रमुख पप्पू गुप्ता, धीरज कश्यप, रवि तलवार, प्रियतम कुमार उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में वार्ड संख्या पांच निवासी शहीद प्रमोद सिंह के परिवार को तिरंगा झंडा देकर सम्मानित किया गया। बताया गया कि प्रमोद सिंह 2001 में आतंकियों से मुठभेड़ में जम्मू कश्मीर में बलिदान हो गए थे। इनके बड़े भाई चंद्रमा सिंह, अशोक सिंह एवं सूरज सिंह को सम्मानित किया गया। इनके भतीजे प्रभात कुमार और सुधीर कुमार भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद बसंत कुमार, पूर्व महामंत्री ब्रजेश कुमार, मनोज केसरी, पूर्व उपाध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा, रामजी मालाकार, मोहम्मद खलील माली, सुरेश भगत, कुणाल किशोर, आदर्श सिंह, सुजीत सिंह उपस्थित थे।

अन्य समाचार