गरीबों, शोषितों के नेता थे शिवनंदन झा : सांसद

फोटो- 17 जमुई- 16

संवाद सूत्र, झाझा (जमुई): शहर के अलग-अलग दो जगहों पर स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व मंत्री स्व. शिवनंदन झा की 13वीं पुण्यतिथि मनाई गई। प्रगतिशील बुद्धिजीवी मंच ने स्टेशन क्लब, जबकि स्व. शिवनंदन झा विचार मंच ने पुरानी बाजार के विवाह भवन में पुण्यतिथि मनाई। स्टेशन क्लब में बांका सांसद गिरिधारी यादव सहित कई बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसकी अध्यक्षता घनश्याम गुप्ता ने की। सांसद ने कहा कि स्व. झा का कार्यकाल राजनीतिक जीवन का सबसे सुनहरा काल था। उस समय जातपात की राजनीति नहीं होती थी। स्व. झा गरीबों एवं शोषितों के लिए लड़ाई लड़ी और सात बार जेल भी गए। उनके अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा। पूर्व बैंक प्रबंधक शैलेश कुमार ने स्व. झा के राजनीतिक कार्यकाल का जिक्र किया। इस मौके पर प्रो. रामातार सिंह, चैंबर के पूर्व अध्यक्ष सीताराम पोद्धार, विनय कुमार यादव, प्रफूलचंद्र त्रिवेदी, प्रो. प्रकाश झा, रविद्र सिंह, विपिन झा, मिथिलेश झा, प्रो. अनिल सिंह, राशिद अहमद, राजेंद्र यादव, श्याम सुंदर पासवान, करीना खातुन, राजेश कुमार थे। विवाह भवन में पूर्व जिला पार्षद श्रीकांत यादव की अध्यक्षता में पुण्यतिथि मनाई गई। मंच संचालन लक्ष्मण झा ने किया। प्रतिमा निर्माण समिति ने स्व. झा की प्रतिमा लगाने की मांग सरकार से की। इस मौके पर जेपी सेनानी अध्यक्ष शिवनंदन सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, अजीत झा, मुंशी साव, परमानंद झा, कृष्णा साव, सच्चिदानंद मिश्रा, कांग्रेस नेता उदय शंकर झा, योगेंद्र रावत, राजू यादव, अमर सिंह, मनोज रावत, भरत भूषण, गोपाल वर्णवाल, संतोष झुनझुनबाला, राज किशोर सिंह, अरुण सिंह, कमलाकांत झा आदि दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

--
शिक्षा विद को किया याद
बांका सांसद गिरधारी यादव जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार साव के आवास पर पहुंचकर उनके पति शिक्षाविद स्व. महादेव साव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने झाझा में विद्यालय की नींव रखी और इलाके के बच्चे उसका लाभ ले रहे हैं। इस मौके पर शैलेश कुमार समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य समाचार