राजद-जदयू की बेमेल जोड़ी : शंभू शरण

राजद-जदयू की बेमेल जोड़ी : शंभू शरण

जागरण संवाददाता, शेखपुरा: राज्य सभा सांसद शंभू शरण पटेल ने राजद जदयू गठबंधन को लेकर कहा कि यह गठबंधन बेमेल जोड़ी है। यह गठबंधन आम जनता के लिए क्या करेगी यह तो समय ही बताएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री दोनों ने मिलकर राज्य में 20 लाख नौकरियां युवाओं को देने कि बात कही लेकिन पहली कैबिनेट बैठक में इसके प्रकिया पर किसी भी प्रकार कि चर्चा नहीं किए जाने और न ही कोई ठोस निर्णय लिए जाने से नवगठित सरकार की मंशा साफ दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान बेमेल सरकार आजतक सिर्फ युवाओं को ठगने का काम किया है। चेवाड़ा के छठीयारा में ग्रामीणों की मांग पर अपर सकरी जलाशाय योजना पर उन्होंने कहा कि राज्य सभा का सत्र चालू होने पर पहला सवाल अपर सकरी जलाशय योजना मेरी प्राथमिकता में है। इस योजना पर केंद्र सरकार से विशेष पहल करने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलकर आने वाली परेशानी को दूर कराने की बात कही । भैंसुर ने भावज के साथ की मारपीट, घायल पति की हत्या के बाद अब पत्नी पर जानलेवा हमला चार साल पहले पति की हुई थी हत्या जागरण संवाददाता शेखपुरा शेखपुरा थाना के करिहो गांव में सगे भैंसुर ने विधवा भावज पर जनलेवा हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला मनती देवी (35) को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। चार वर्ष पहले इसके पति मनोज यादव की हत्या कर दी गई थी। मनती देवी के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। बुधवार की सुबह मनती देवी घर के बाहर भैंस को चारा दे रही थी, तभी भैंसुर जयराम यादव सहित उसके लोगों ने लोहे के रड से मनती देवी पर हमला कर दिया। अस्पताल में मनती के जीजा ने बताया चार वर्ष पहले घरेलू विवाद में इनके पति मनोज यादव की हत्या सगे भाई ने ही कर दी थी। तब गांव और सगे-संबंधियों ने पंचायती करके मनती को केस मुकदमा नहीं करने और इसके बदले बड़े भाई जयराम यादव से एक लाख  20 हजार रुपए मनती को क्षतिपूर्ति देने का फैसला किया था। जयराम ने यह बात मान भी ली थी। अब मनती देवी अपनी पति की हत्या के बदले यही रुपए मांगती है तो भैंसुर उसके साथ मारपीट करता है। इस घटना को लेकर पुलिस को भी सूचना दी गई है। बताया गया कि भाइयों के बीच मारपीट में मनती का पति मनोज यादव घायल हो गया था और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।  
महिला हेल्पलाइन और सशक्त बनाया जायेगा यह भी पढ़ें

अन्य समाचार