बदमाशों को बुलाने पर ठाकुरबाड़ी का माहौल हुआ तनावपूर्ण

संवाद सूत्र, मुरलीगंज (मधेपुरा) : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड चार गोसाई टोला स्थित श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी मठ परिसर में गुरुवार को अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वर्षो से मठ की जमीन व घर पर अवैध रूप से कब्जा जमाए प्रो. रामशरण यादव के द्वारा दर्जनों की संख्या में लाठी-डंडे और हथियार से लैस बदमाशों को बुलाने माहौल तनावपूर्ण हो गया। तनावपूर्ण माहौल की सूचना पर पहुंचे पुलिस ने मौके पर से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पदाधिकारियों, समाजसेवियों और पुलिस बल पहुंचने पर माहौल शांत हो पाया। बीडीओ अनिल कुमार, आरओ विजय प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल देर रात तक मठ पर जमे रहे। बताया गया कि राम जानकी ठाकुरबाड़ी मठ की जमीन और मकान पर वर्षो से केपी कालेज के सेवानिवृत प्रो. रामशरण यादव का अवैध कब्जा था। जिसे खाली करने का आदेश न्यायालय द्वारा दिया गया था। रामशरण यादव को 21 जनवरी 2022 से तीन माह के अंदर मठ की जमीन खाली करने का आदेश दिया गया। रामशरण यादव ने 21 अप्रैल को उच्च न्यायालय यह मेंशन किया है कि मंदिर परिसर को खाली कर दिया है। लेकिन वर्तमान में भी वे मठ की जमीन पर कब्जा जमाए था। तनावपूर्ण माहौल और पुलिस द्वारा किए गए गिरफ्तार लोगो के विरूद्ध रामजानकी ठाकुरबारी मठ के महंथ गिरधर दास ने थाना में मामला दर्ज कराया है। वहीं प्रो.रामशरण यादव ने कहा कि मठ की मकान खाली करने के लिए कुछ मजदूर को बुलाए थे। लेकिन स्थानीय लोगो के द्वारा दु‌र्व्यवहार किया गया। पदाधिकारियों और समाजसेवियों के समक्ष देर रात तक मकान पूरी तरह खाली कर दिए हैं। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि प्राप्त आवेदन पर मामला दर्ज कर विधि संगत कार्रवाई की गई। छह लोगो को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।


अन्य समाचार