मनिहारी का वेश बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया...

मनिहारी का वेश बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया...

औरंगाबाद । शहर स्थित नगर भवन में संस्कार भारती औरंगाबाद इकाई द्वारा रविवार को श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के प्रथम सत्र का उद्घाटन संस्था के संरक्षक डा. श्रीधर सिंह, राजीव प्रताप सिंह, डा. चंद्रशेखर प्रसाद, डा. जन्मेजय कुमार, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्या अनिल सिंह, कांग्रेस नेता आशुतोष सिंह के साथ अमृता कुमारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सभी ने कहा कि संस्कार भारती के द्वारा 19 वर्षों से लगातार श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोग आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का शहरवासी इंतजार करते हैं। कार्यक्रम से शहर कृष्णमयी हो जाता है। डा. चंद्रशेखर एवं राजीव सिंह ने कहा कि आयोजन में साक्षात कृष्ण के अनेक रूपों देखने को मिलता है। ऐसा लगता है जैसे औरंगाबाद वृंदावन धाम बन गया हो। भाजपा नेता अनिल ने कहा कि बच्चों को कृष्ण रूप में सजाकर लाने से उनमें एक अच्छा संस्कार समाहित होता है। समाज में एक संस्कारी संदेश जाता है। कांग्रेस नेता आशुतोष एवं प्रांतीय अधिकारी रंजय अग्रहरी ने कहा कि संस्कार भारती एक ऐसा मंच है जहां संस्कार का सृजन होता है। रंजय ने कहा कि हम बड़े खुशकिस्मत हैं कि संस्कार भारती जैसे संगठन के लिए कुछ करने का सौभाग्य प्राप्त मिला है। संस्कार भारती शुद्ध भारतीय कला और संस्कृति के प्रति समर्पित है। प्रांतीय अधिकारी विकास मिश्र ने कहा कि कृष्ण 16 कलाओं में निपुण थे। श्रीकृष्ण को हम कलाकार के रूप में पूजते हैं। उनके जीवन को आदर्श मान कर उनको ध्यान में लाने मात्र से हीं जीवन आनंदित हो जाता है। बिहार प्रदेश संगठन मंत्री वेद प्रकाश ने कहा कि संस्था के माध्यम से हम अपनी मातृभूमि की सेवा कर रहे। कला के माध्यम से भारत को विश्वगुरु के पद पर स्थापित करना हमारा लक्ष्य है। कृष्ण रूप में आए प्रतिभागियों ने आगंतुकों का मन मोह लिया। 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। खंड घ का संचालन कार्यक्रम प्रमुख अमन राज ने की। किया। निर्णायक मंडल में अमित कुमार, संजीव कुमार, अमृता कुमारी, प्रांतीय अधिकारी रंजय अग्रहरि, विकास मिश्र, संस्कार भारती बिहार प्रदेश संगठन मंत्री वेदप्रकाश शामिल रहे। हर्षित, गौरव, मोनू, गोविंद, मृत्युंजय, अभिषेक, भोला, तन्नवी, प्रीतम, चाहत, अमन पंडित, चंदन गोकुल, मेघनाथ उपस्थित रहे।
सात दिनों के अंदर नए भवन में शिफ्ट होगा उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिठनुआ यह भी पढ़ें

अन्य समाचार