जिले के नौ प्रखंडों में 109 एमएम हुई वर्षा

जिले के नौ प्रखंडों में 109 एमएम हुई वर्षा

संवाद सूत्र, मधेपुरा : जिले के नौ प्रखंडों में पिछले 24 घंटों में 109.8 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। इसी बीच पुरविया हवा ने लोगों को गर्मी व उमश से राहत दिलायी है। आसमान मे काला बादल मडरा रहा है। आसमान में छाए बादल से किसानों में आशा जगी है कि फिर वर्षा होगी और धान की फसल सुखने से बच जाएगी। वहीं मौसम विज्ञान केन्द्र, अगवानपुर, सहरसा के मौसम वैज्ञानिक अशोक कुमार पंडित की माने तो अगले 28 अगस्त तक जिले के विभिन्न भागों में हल्की से भारी वर्षा का अनुमान है। इस दौरान पुरविया हवा चलेगी और आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। पिछले 24 घंटे में हुई 109.8 एमएम बारिश : जिला सांख्यिक पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश का आंकड़ा निम्न है- प्रखंड का नाम वर्षापात, एमएम में आलमनगर 18.8 बिहारीगंज 20.4 चौसा 16 ग्वालपाड़ा 2.4 मधेपुरा 2.8 मुरलीगंज 2.2 पुरैनी 36.4 सिंहेश्वर 2.6 उदाकिशुनगंज 8.2 कुल 109.8 अगले चार दिनों तक वर्षा के आसार दिनांक वर्ष, अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान 25 अगस्त 03 - 35 - 26 26 अगस्त 01-34 -27 27 अगस्त 02-35 -27 28 अगस्त 10-34 - 27

अन्य समाचार