विहिप की बैठक में सेवा, सुरक्षा व संस्कार पर चर्चा

विहिप की बैठक में सेवा, सुरक्षा व संस्कार पर चर्चा

हिंदुओं पर बढ़ते ईसाईयत को रोकने पर बल जागरण संवाददाता, शेखपुरा: गुरुवार को शेखपुरा में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम पूरे देश में रामनवमी से ही चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को शेखपुरा में कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विहिप के क्षेत्रीय प्रभारी (बिहार-झारखंड) वीरेंद्र विमल शामिल हुए। कार्यक्रम में विहिप, दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति से जुड़े पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ता भी शामिल हुए। कार्यक्रम में विहिप मे मूलमंत्र सेवा, सुरक्षा और संस्कार पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें हिंदुओं पर बढ़ते ईसाईयत के प्रभाव को लेकर लोगों ने गंभीर चिंता व्यक्त की। क्षेत्रीय प्रभारी वीरेंद्र विमल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद अपने मूल मंत्र सेवा, सुरक्षा और संस्कार पर काम कर रहा है। बैठक में कार्यकर्ताओं को हिंदू समाज के युवा वर्ग को अपने संस्कार के प्रति जागरूक करने पर बल दिया। हिंदुओं में बढ़ते ईसाईयत को रोकने के लिए विहिप जगह-जगह बाल संस्कार केंद्र खोलकर हिंदू संस्कृति की रक्षा करेगी। हिंदू संस्कृति पर हो रहे जिहादी हमले के खिलाफ लोगों को जागरूक करने पर बल दिया गया। इसी कड़ी में लव जिहाद को भी सोची-समझी सांस्कृतिक हमला बताया। हिंदुओं का मतांतरण रोकने पर भी विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में विहिप के जिलाध्यक्ष अरुण भगत, उपाध्यक्ष जयप्रकाश, जिला मंत्री मधुसूदन यादव, अरविंद कुमार हरिओम, बजरंग दल एक संयोजक कुमार रजनीश, सूरज शर्मा, दुर्गा वाहिनी की सुषमा देवी, सीमा देवी व रीना देवी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए।
आंदोलन और लाठी चार्ज के बाद भी नहीं हुई जलापूर्ति, परेशानी यह भी पढ़ें

अन्य समाचार