सब्जी खेती कर किसान आर्थिक क्षति की करेंगे भरपाई



संवाद सूत्र, मरौना (सुपौल) : सुपौल जिले के मरौना प्रखंड क्षेत्र के किसान बाढ़ व बारिश के बीच फसल क्षति हो जाने के चलते अब सब्जी खेती करने में जुट गए हैं। किसानों ने सब्जी खेती करनी शुरू कर दी है। मालूम हो कि प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश गांव में बाढ़ के चलते पिछले मौसम की फसल बर्बाद हो जाने से किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा है जिसके चलते अब यहां के कुछ गांव के किसान व्यापक तरीके से सब्जी की खेती शुरू की है।

किसान नारायण प्रसाद यादव, प्रमोद यादव, रामकुमार महतो, विजय पंडित, कृष्ण कुमार आदि ने बताया कि बाढ़ व मौसम ने सही समय पर साथ नहीं दिया जिसके चलते धान की खेती साथ नहीं दिया। इससे आर्थिक क्षति पहुंची है। इसकी भरपाई के लिए अब सब्जी की खेती कर रहे हैं।
अब देखना होगा कि मौसम का कहां तक साथ मिलता है। दअरसल बाढ़ के चलते मरौना प्रखंड के कोसी के अंदर खुखनाहा, लक्ष्मीनिया, सिसोनी छिट, पिपरपाती, जोबहा तथा सुरक्षा बांध से घिरे गांव गिदराही, झिंगवा, बेलही, लालमिनिया, परिकोच परसौनी आदि गांव में कोसी व तिलयुगा नदी के बाढ़ के पानी के चलते अधिकांश जगहों पर धान की अच्छी उपज नहीं हो पाई जहां किसानों को आर्थिक क्षति हुई है। अब किसान सब्जी खेती पर ध्यान दिया है। अब किसानों को उम्मीद है कि सब्जी खेती करने से हुई क्षति की भरपाई हो पाएगी।

अन्य समाचार