शेखपुरा: नटराज कंपनी ने पहाड़ में किया जबरदस्त विस्फोट, कई घरों को नुकसान, एक युवक जख्मी



जागरण संवाददाता, शेखपुरा। शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत बरारी गांव स्थित नटराज कंपनी के द्वारा अपने पहाड़ी क्षेत्र में पत्थर तोड़ने को लेकर जबरदस्त विस्फोट किया गया। शनिवार को हुए इस विस्फोट में आधा दर्जन घरों को नुकसान हुआ। एक युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ।
जबकि कुछ अन्य लोगों को भी चोट लगी। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया। लोगों से इसकी जानकारी ली। इस घटना में शंभू चौहान का 16 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।


इस मामले में जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि शनिवार की दोपहर नटराज स्टोन कंपनी के द्वारा पहाड़ पर ब्लास्टिंग किया गया । ब्लास्टिंग इतना जबरदस्त था कि पत्थर के बड़े-बड़े टुकडे छतों पर गिरने लगे। जिससे सभी लोग डर गए।

करकट के छात्रों को भारी नुकसान हुआ और इसमें कई लोग जख्मी हुए। करकट के छत को तोड़ते हुए पत्थर घरों में गिरा और ग्रामीणों को चोट लगी। इसी में गुलशन कुमार जख्मी हो गया। उसके सर और छाती में चोट लगी। जिसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल ले जाया गया।
शेखपुरा: चिराग का मुख्यमंत्री पर तंज, बोले- नीतीश कुमार ने अपनी महत्वाकांक्षा के लिए बिहार को गर्त में धकेला यह भी पढ़ें

इस मामले में शंभू चौहान सहित अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। पुलिस और पदाधिकारियों की टीम ने मौके का मुआयना किया है और पत्थर से नुकसान का जायजा लिया है। अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

अन्य समाचार