मधुबनी: उद्योग मंत्री के भतीजे पर हमला, सिर में आई चोट, जाम में फंसी कार पर नशेड़ी युवक ने मारा था पत्थर



जासं, मधुबनी। शहर के लहेरियागंज में जाम में फंसे उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ के भतीजे अमित महासेठ पर एक युवक ने पत्थर से हमला कर दिया। इससे मंत्री का भतीजे अमित को चोटिल हो गए। बता दें कि मंत्री के भतीजे अमित महासेठ अपने स्वजन के साथ घर से शहर से लहेरियागंज की ओर चौपहिया वाहन से जा रहे थे।
लहेरियागंज में सड़क जाम में उनकी वाहन खड़ी थी। इसी बीच एक स्थानीय युवक ने वाहन के चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए पत्थर से वाहन पर हमला कर दिया। इससे वाहन का शीशा टूट गया। इस घटना में अमित महासेठ के सिर पर चोट आई है।

मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने हमला करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। हमला करने वाले युवक के शराब के नशे में होने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए हमलावर से पुलिस पूछताछ कर रही है।

अन्य समाचार