बैंक लुटेरा कभी मोदी बना तो कभी माइकल, कुख्यात राजा सहनी इसी तरह बनाता था गिरोह, तीन साल बना रहा अबूझ पहेली



राजीव कुमार, पूर्णिया। हर घटना के बाद अपना नाम एवं अपने गिरोह में शामिल सदस्यों को बदलने में माहिर था सूबे का कुख्यात बैंक लुटेरा राजा सहनी।
शुक्रवार को पूर्णिया एवं नवगछिया के ढोलबज्जा थाना की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी अभियान में इस कुख्यात अपराधी को मुठभेड़ के बाद पकड़ने में सफलता हासिल कर ली।
बेगूसराय के लोहिया नगर वार्ड संख्या 28 के महेश सहनी के पुत्र राजा सहनी ने सूबे की कई जिलों की पुलिस को तीन सालों से नाक में दम कर रखा था।

राजा सहनी एक नाम नहीं, बल्कि कई नामों से जाना जाता था, इसमें माइकल, मोदी जी, पंकज शर्मा, मुन्ना शर्मा, राजा सहनी मुख्य नाम थे। उसने सूबे के कई जिलों में बैंक एवं पेट्रोल पंप लूट की घटना को अंजाम दिया।
हर घटना का वह मुख्य सरगना भले रहा हो, लेकिन हर घटना में उसने स्थानीय अपराधियों की नई फौज के सहारे लूट की घटना को अंजाम दिया।
सभी घटना के बाद घटना में शामिल अपराधी तो पुलिस की गिरफ्त में आ गए, लेकिन राजा सहनी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए अबूझ पहली बनी रही।
50 हजार का इनामी लूट चुका 50 करोड़, कुख्यात बैंक लुटेरे राजा सहनी ने इन राज्यों में भी वारदातों को दिया अंजाम यह भी पढ़ें
बेगूसराय में उसने हरदरिया में पेट्रोल पंप पर लूट के दौरान पेट्रोल पंप मालिक लक्ष्मीनारायण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इस घटना में शामिल सात अपराधियों को तो बेगूसराय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन राजा सहनी अब तक फरार चल रहा था।
बैंक लूट की घटना चाहे सूबे के नवगछिया जिले में हो या फिर खगड़िया या फिर अररिया, दरभंगा या मधुबनी में, सभी बैंक लूट की घटना का सरगना राजा सहनी ही था।
पूर्णिया: 40 मिनट तक डकैतों के कब्जे में रहा पूरा गांव, डकैतों ने फायर भी झोंके, 24 घंटे बाद भी लोग खौफजदा यह भी पढ़ें
वह चार दिनों पूर्व ही वह पूर्णिया के मंरगा थाना क्षेत्र के मिल्की टोला स्थित जाफरी नगर में रामप्रवेश ठाकुर के यहां किराए का मकान लिया था। इसी दौरान उसकी मुठभेड़ पुलिस से हो गयी, जिसमें कुख्यात राजा सहनी पकड़ा गया।
बेगूसराय के रहने वाले इस कुख्यात अपराधी ने ही 26 मई 2022 को अररिया जिले के बैंक आफ इंडिया शाखा में 37 लाख नकदी के अलावा 63 लाख रुपये मूल्य का सोना बैंक से लूट लिया था।
पूर्णिया: 30 डकैतों ने बम धमाकों के बीच मुखिया के घर डाला डाका, 40 मिनट दहशत के मारे घरों में कैद रहे ग्रामीण यह भी पढ़ें
राजा सहनी की तब से अररिया पुलिस तलाश कर रही थी। इसी फरार अपराधी ने इसके पूर्व खगड़िया के बंधन बैंक से 10 मार्च 2022 को 42 लाख रूपये हथियार के बल पर लूट लिया था।
इसी अपराधी ने इस वर्ष 24 जनवरी 2023 को ढोलबज्जा के बैंक आफ इंडिया शाखा से 9. 30 लाख की रकम लूट ली थी।
इसके पूर्व उसके द्वारा दरभंगा जिले में एक बैंक में 50 लाख एवं मधुबनी जिले के एक बैंक में 20 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।
पूर्णिया: पुलिस मुठभेड़ बाद कुख्यात बैंक लुटेरा गिरफ्तार, फायरिंग के बाद हुई भिड़ंत में दो जवान जख्मी यह भी पढ़ें
इसके अलावा सूबे के कई अन्य जिलों में और बैंक लूट के मामले हैं जिसमें गिरफ्तार राजा सहनी से पूछताछ के बाद उसकी संलिप्तता का खुलासा हो सकता है।
भले ही सूबे के कई जिलों के लिए पहली बने राजा सहनी की तलाश पुलिस कर रही हो। मगर इससे बेखबर राजा सहनी ने पूर्णिया में बड़ी बैंक लूट की घटना को अंजाम देने की नीयत से यहां अपना डेरा डाला था।
पूर्णिया: मां की मौत के बाद हैवान बना पिता, एक माह से कर रहा था सात साल की बेटी का यौन शोषण यह भी पढ़ें
अभी उसके द्वारा किराया पर मकान लेकर इसकी योजना ही बनाई जा रही थी कि वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। राजा सहनी ने मिल्की के जाफरी नगर में राम प्रवेश ठाकुर का मकान जो किराया पर लिया था।
वह आबादी से हटा हुआ है। इसके अलावा उसने जहां आवास ले रखा था, वहां पास में मकई का खेत है। स्थानीय लोगों की मानें तो चार दिनों से इस घर में किरायेदार के रूप में रह रहा था। 
वह यहां शाम को मकई खेत के बीच में चला जाता था और घंटों बाद उससे बाहर निकलता था। इस कारण उसकी गतिविधि पर लोगों को शक भी हो रहा था।

यह भी पढ़ें: 50 हजार का इनामी लूट चुका 50 करोड़, कुख्यात बैंक लुटेरे राजा सहनी ने इन राज्यों में भी वारदातों को दिया अंजाम

यह भी पढ़ें: पूर्णिया: 40 मिनट तक डकैतों के कब्जे में रहा पूरा गांव, डकैतों ने फायर भी झोंके, 24 घंटे बाद भी लोग खौफजदा


यह भी पढ़ें: पूर्णिया: पुलिस मुठभेड़ बाद कुख्यात बैंक लुटेरा गिरफ्तार, फायरिंग के बाद हुई भिड़ंत में दो जवान जख्मी


अन्य समाचार