ननद से शादी करने वाली भाभी ने बताया-कैसे शुरू हुई उनकी लव स्टोरी, बोली-मैंने लिंग परिवर्तन कराने का सोचा है



संवाद सहयोगी, छौड़ाही (बेगूसराय)। भाभी-ननद की शादी करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। अपने शराबी ससुर की छेड़खानी से परेशान होकर महिला ने दो साल पहले पति और बच्चों के साथ घर छोड़ दिया था। वे सभी समस्तीपुर के रोसड़ा में किराये के मकान में रह रहे थे। एक रात ननद भी पिता की गलत हरकत से परेशान होकर उनके साथ रहने आ गई।
भाभी का कहना है कि उसे अपनी ननद से प्यार हो गया, जिसके बाद दोनों ने आपसी रजामंदी से शादी कर ली। अब, भाभी ने अपनी बड़ी ननद पर छोटी ननद यानी अपनी पत्नी के अपहरण का आरोप लगाया है। छोटी ननद की बरामदगी के लिए महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया है।

वहीं, अपनी छोटी बहन से पत्नी के शादी करने के बाद भी पति ने अपनी पत्नी का साथ नहीं छोड़ा है बल्कि पति अपनी पत्नी के साथ अपहरण की शिकायत करवाने थाने पहुंचा।
ये अनोखी प्रेम कहानी छौड़ाही ओपी क्षेत्र के भोजा गांव की है। 27 साल की शुभकला देवी ने बताया कि 10 साल पहले उसकी शादी छौड़ाही ओपी क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के वार्ड नंबर आठ भोजा गांव निवासी प्रमोद दास के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं।
Begusarai: पिता की हत्या के ठीक 3 साल बाद कोचिंग गए 16 वर्षीय किशोर की भी हत्या, स्वजनों को चचेरे चाचा पर शक यह भी पढ़ें
महिला ने बताया कि साथ रहने के दौरान ही छोटी ननद सोनी कुमारी से उसे प्यार हो गया लेकिन शराबी ससुर छोटे लाल दास की छेड़खानी से परेशान होकर दो साल पहले उसे घर छोड़ना पड़ा। वह समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढरहा गांव में किराये के मकान में पति और बच्चों के साथ रह रही हैं।
एक साल पहले उनकी छोटी ननद सोनी कुमारी देर रात अचानक उनके घर पर आ गई। ननद ने अपने पिता द्वारा परेशान करने की बात कही। महिला ने बताया कि पति की रजामंदी से हम दोनों ननद-भाभी ने आपसी सहमति से मंदिर और उसके बाद कोर्ट में शादी की।
Begusarai में अपराधियों के हौसले बुलंद, खाद-बीज दुकानदार को गोलियों से किया छलनी; घर के पास हत्या से सनसनी यह भी पढ़ें
महिला के अनुसार, शादी के बाद दोनों थाने पहुंचे, जहां ननद ने पिता पर छेड़खानी की शिकायत दी। शादी के बाद से ही महिला का पति, ननद-भाभी एक छत के नीचे साथ रह रहे हैं।
रविवार को छौड़ाही ओपी क्षेत्र के भोजा गांव में शुभकाला देवी और उसका पति प्रमोद दास ग्रामीणों के दरवाजे-दरवाजे जाकर अपनी व्यथा सुना रहे थे। उनका कहना है कि दो दिन पहले हम दोनों मजदूरी करने गए थे। घर पर छोटे बच्चे और उनकी ननद पत्नी सोनी थी।
बेगूसराय में महिला की हत्या का खुला राज: पति ने ही दी थी सुपारी, खगड़िया के अपराधियों से हुई थी डील यह भी पढ़ें
भाभी का आरोप है कि मौका देख उनकी बड़ी ननद रोशनी के साथ 20-25 लोग जबरदस्ती उनकी पत्नी सोनी का अपहरण कर लिया। थाना में शिकायत दिया है। मैं अपने ननद से बहुत प्यार करती हूं। हमने अपना लिंग परिवर्तन करवाने का भी मन बनाया है। महिला ने कहा कि ननद के नहीं मिलने पर वह जी नहीं पाएंगी।
शुभकला देवी की बड़ी ननद रौशनी पर अपनी छोटी बहन के अपहरण का आरोप लगा है। रोशनी का कहना है कि उनकी बहन अपनी मर्जी से मेरे साथ आई है। उनके भाई-भाभी गलत संगति में हैं। महिला के साथ महिला की शादी संभव नहीं है।
Begusarai Accident: गश्ती के दौरान पुलिस की जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, हवलदार समेत दो पुलिसकर्मी घायल यह भी पढ़ें
रोसड़ा के थानाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद ने बताया कि महिला के अनुसार उसने अपनी ननद से प्रेम विवाह किया है। मामला कुछ अलग तरह का है, इसलिए जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


अन्य समाचार