बिहार: गंगा सागर एक्सप्रेस में यात्री की नींद में ही चली गई जान, चिकित्सक ने कहा- पांच घंटे पहले हो गई थी मौत



जयनगर, ससं। जयनगर रेल थाना पुलि द्वारा शुक्रवार को सियालदह से जयनगर आने वाली गंगा सागर एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी से एक 50 वर्षीय रेल यात्री को बेहोशी की हालत में उतारा गया।
रेल थाना पुलिस और आरपीएफ द्वारा उक्त रेलयात्री को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 13185 गंगा सागर एक्सप्रेस शुक्रवार की सुबह जयनगर रेलवे स्टेशन पहुंची थी।

सफाई कर्मियों द्वारा स्लीपर क्लास के एस9 में ऊपरी बर्थ नंबर 64 पर एक रेल यात्री के बेहोशी की हालत में होने की जानकारी दी गई।
उक्त रेल यात्री को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने उक्त रेल यात्री को मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत रेल यात्री मधुबनी जिले के अरेड़ गांव निवासी मानेश्वर झा का पुत्र 50 वर्षीय धर्मेंशवर झा के रूप में की गई है।
मधुबनीः बिहार से नेपाल तक प्रभु राम-माता सीता से जुड़े आस्था स्थल पर्यटन संग देते हैं पुण्य कमाने का सौभाग्य यह भी पढ़ें
पुलिस द्वारा मृतक के स्वजन को इसकी सूचना दी गई है। मृतक के स्वजन पहुंच चुके हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है।
अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक की मानें तो उक्त रेल यात्री की मौत लगभग पांच घंटे पूर्व हो चुकी थी।

अन्य समाचार