Purnia JDU-RJD Rally: भाजपा के खिलाफ महागठबंधन की हुंकार, मंच पर पहुंचे नीतीश-तेजस्वी; कांग्रेस के नेता भी आए



पूर्णिया, जागरण संवाददाता। पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की महारैली का शुभारंभ हो चुका है। मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी समेत कई दिग्गज नेता पहुंच चुके हैं। 
महागठबंधन की रैली को जदयू की मंत्री लेसी सिंह और पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा ने पहले संबोधित किया। लेसी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने बापू के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया है। तेजस्वी यादव युवाओं के दिल में रहते हैं। केंद्र से नरेंद्र मोदी को हटाना है। 


बता दें कि राज्य में सत्तारूढ़ महागठबंधन के सभी घटक दल शनिवार को पूर्णिया में एक मंच पर जुटकर भाजपा मुक्त भारत बनाने का आवाह्न कर रहेहैं। पिछले साल 10 अगस्त को महागठबंधन की सरकार बनने के बाद यह पहला अवसर है, जब सभी दल एक साथ साझा उद्देश्य से मंच पर जुटे हैं। इसी मंच से यह भी तय हो जाएगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किए जाते हैं या नहीं।
भाजपा को 2024 में हार का डर, इसलिए बार-बार बिहार यात्रा कर रहे शाह, केंद्रीय गृह मंत्री पर तेजस्वी यादव का तंज यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के अलावा कांग्रेस, भाकपा, माकपा, भाकपा माले और हिन्दुस्तानी अवामी मोर्चा के नेता भी मंच पर उपस्थित हैं। पूर्णिया रैली महागठबंधन के घटक दलों के बीच शक्ति प्रदर्शन का भी माध्यम बनेगी। राजद और जदयू की ओर से भीड़ जुटाने की पुरजोर कोशिश की गई है। दोनों दलों के पार्टी के पदाधिकारी, विधायक, सांसद और सरकार के मंत्री रैली में मौजूद हैं।
Mahagathbandhan: पूर्णिया में महागठबंधन की रैली आज, विश्वविद्यालय ने स्थगित की स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा यह भी पढ़ें
बिहार: महागठबंधन आज करेगा भाजपा मुक्त भारत का एलान, अमित शाह भी वाल्मीकिनगर-पटना में गरजेंगे

अन्य समाचार