Madhubani: मधुबनी में बाइक की टक्कर से महिला की मौत, मौके पर ही तोड़ा दम; वाहन चालक की हालत भी गंभीर



रहिका ( मधुबनी), संस। रहिका थाना क्षेत्र में रहिका-मधुबनी मुख्यमार्ग पर रामनगर धनुषी के समीप बाइक की टक्कर से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतका की पहचान लाल राम की पत्नी अंजुला देवी (45) के रूप में हुई है। टक्कर होने के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे गंभीर रूप से जख्मी बाइक चालक को इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले गए।
मिली सूचना के अनुसार, बाइक चालक सुबह के समय मधुबनी की ओर जा रहा था। महिला भी अपने घर से बाहर निकली थी। इसी क्रम में पीछे से आए बाइक सवार ने संतुलन खो जाने के बाद महिला को टक्कर मार दी।

बाइक चालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। बहरहाल, बाइक चालक का नाम व पते की जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी है।
घटना की सूचना मिलते ही रहिका थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आक्रोशित स्वजन से वार्ता कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी के सदर अस्पताल भेज दिया है।
वहीं, बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बाइक चालक की डिटेल अभी प्राप्त नहीं हो पाई है। घटना की जांच की जा रही है।

अन्य समाचार