मधुबनी: फंदे से झूलता मिला नवविवाहिता का शव, एक साल पहले ही हुई थी शादी; घर में थे सिर्फ दादा और दादी



मधवापुर, संस। साहरघाट थाना क्षेत्र स्थित महुआ गांव में शुक्रवार को पुलिस ने एक घर से फंदे से झूलता हुआ महिला का शव बरामद किया है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
मृत महिला की पहचान महुआ गांव के ही राधा मोहन ठाकुर की 19 वर्षीया पत्नी रागनी कुमारी के रूप में हुई है।
इस घटना की सूचना पर साहरघाट थाना के एसआई अभिषेक आनंद एवं एएसआई अनिल सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

जहां मामले की पूरी तहकीकात के बाद शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। मृतका के पिता मनोज झा के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह महिला को घर में फंदे से झूलता देखा गया। इसके बाद साहरघाट थाना पुलिस को सूचना दी गई।
मृतका का पति करीब छह माह से बाहर है। घर में मृतका के पति के 70 वर्षीय दादा और दादी थी। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आत्महत्या या हत्या की घटना है, यह जांच से ही स्पष्ट हो सकेगा।
Madhubani: मधुबनी में बाइक की टक्कर से महिला की मौत, मौके पर ही तोड़ा दम; वाहन चालक की हालत भी गंभीर यह भी पढ़ें
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी मौत की कारण का पता चल सकता है। पुलिस को इस घटना को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
मृतका के पिता मनोज झा ने बताया कि कानून पर पूरा भरोसा है। कानून हमारे साथ न्याय जरूर करेगा। बताते चलें कि एक साल पहले ही मृतका की शादी हुई थी।
मृतका का मायका बासोपट्टी थाना क्षेत्र के गौसनगर गांव में है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और स्वजन द्वारा लिखित आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य समाचार