Nawada: बारात में जेठ के साथ नाच रही थी महिला, पति ने मना किया तो खाई चूहे मारने की दवा; गंभीर हालत में भर्ती



रजौली (नवादा), संवाद सूत्र। बिहार के नवादा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हारात में डांस करने पर पति द्वारा टोकने से आग बबूला पत्नी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। आनन-फानन में पति ने बीमार पत्नी को अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को पावापुरी अस्पताल रेफर किया गया।
घटना को लेकर बताया गया कि जिले के रजौली थाना क्षेत्र के सिरोडावर पंचायत के भौर गांव में सोमवार की रात पड़ोस के घर में एक बरात आई थी। संदीप मांझी की पत्नी सिंकू देवी (25 वर्ष) भी बारात में डांस करने के लिए चली गई। महिला के जेठ भी डांस कर रहे थे। इसपर पति ने पत्नी को डांस करने से रोक दिया।

पति संदीप मांझी ने बताया कि पत्नी नाचने की जिद कर रही थी। पत्नी को नाचने से मना किया तो गुस्से में आकर उसने घर में रखी चूहे मारने की दवा खा ली। दवा खाने के बाद उसे बहुत उल्टी होने लगी। वह बेहोश होने लगी। काफी पूछताछ पर महिला ने बताया कि उसने चूहे मारने वाली दवा खा ली है। इसके बाद पति ने तुरंत पत्नी को अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया।
Chaitra Navratri 2023: नाव पर आएंगी मां दुर्गा, डोली पर होंगी विदा; माता की विदाई को पंडितों ने बताया कष्टकारी यह भी पढ़ें
अस्पताल में ड्यूटी में रहे चिकित्सक डा. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला सिंकू देवी का प्राथमिक इलाज कर पावापुरी अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं, पति ने बताया कि उनके  दो बच्चे हैं। पहला बच्चा पांच वर्ष का और दूसरा सात माह का है। गांव में रिश्तों की मर्यादा का ख्याल रखने के लिए पति ने पत्नी को नाचने से मना किया था। फिलहाल महिला का इलाज अभी पावापुरी में चल रहा है।

अन्य समाचार