'पीटे जा रहे बिहारी'- सुधाकर सिंह का तमिलनाडु हिंसा को लेकर नीतीश पर हमला, बोले- सवाल सत्ता से है शख्स से नहीं



संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद)। बिहार के पूर्व कृषि मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह ने साफ कहा है कि वे जनता के मुद्दे उठाते हैं और उठाते रहेंगे।
सवाल सत्ता से ही पूछा जाना चाहिए। हम जो भी सवाल उठाते हैं, वह किसी व्यक्ति से नहीं; बल्कि पद से करते हैं।
उन्होंने कहा कि यह कह देना कि बिहारी बाहर पीटे नहीं जा रहे, यह अनैतिक होगा। सच यही है कि बिहारी काम की तलाश में बाहर जा रहे हैं और विभिन्न प्रदेशों में पीटे जा रहे हैं।

उन्होंने यह बात अनुमंडल के गोह प्रखंड के डाढ़ा गांव में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के आवास पर कही।
उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को उठाते रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे। इससे किसी को क्या फर्क पड़ता है या नहीं पड़ता है, कौन क्या सोचता है, इसकी चिंता नहीं करते।
कहा कि सत्ता किसी व्यक्ति की नहीं होती। सबकी सामूहिक जिम्मेदारी होती है। सत्ता में अपना सगा ही क्यों न हो, सवाल पूछे जाने चाहिए।
'खाली डिब्बा रह गई जदयू'- उपेंद्र कुशवाहा का CM पर तंज, बोले- नीतीश कुमार के पास बचा क्या है; जो हिस्सा लेंगे यह भी पढ़ें
कहा कि न जाने कैसे पार्टी लाइन का परसेप्शन बना दिया गया है। सत्ता हमेशा जनता को गुमराह करती है। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, रोजगार और कानून के मुद्दे पर परोक्ष रूप से मुख्यमंत्री पर जमकर कटाक्ष किया।
उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे बुद्धिजीवी लोगों के बीच बोल रहा हूं, इसलिए मेरी भाषा प्रतीकात्मक है, बाकी आप समझदार हैं।
उन्होंने बिहार के विश्वविद्यालयों के लेट सेशन पर सवाल उठाते हुए बिहार के भविष्य के बारे में सवाल पूछा, रोजगार के लिए पलायन, अफसरशाही पर सत्ता को कठघरे में खड़ा किया।
औरंगाबाद: रामनवमी से पहले 80 साल के बुजुर्ग जिला बदर होंगे! दंगा सूची में दो वार्ड पार्षद समेत कुल 25 नाम यह भी पढ़ें
हालांकि, कभी नीतीश कुमार का नाम नहीं लिया। कहा कि मोदी सरकार, नीतीश सरकार जैसे शब्दों का प्रयोग लोकतंत्र के लिए अनुचित है।
मीडिया को ऐसा नहीं करना चाहिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि देश या प्रदेश के लोग किसी एक के नाम से पहचाने जाएं।
इस दौरान राजद नेता मंटू सिंह, दीपक सिंह उर्फ दीपू सिंह, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, राम अयोध्या सिंह, शंभु बारी, मुकेश कुशवाहा, देवी लाल यादव, रामेश्वर चौधरी उपस्थित रहे।

अन्य समाचार