Bihar: जमुई में एक नक्सली गिरफ्तार, 20 साल से ससुराल में रह रहा था, बेलहर, मुंगेर सहित कई थाने में मामले दर्ज



जागरण संवादाता, जमुई। बरहट पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली चानन थाना क्षेत्र के कोड़ासी गांव का रत्तू कोडा है।
रत्तू कोडा पिछले बीस साल से अपने ससुराल लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के चौकियां गांव में रह रहा है। एएसपी ओमकारनाथ सिंह ने नक्सली की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
बताया जाता है कि गिरफ्तार नक्सली पर बेलहर, मुंगेर, जमुई जिला में कई नक्सल मामलों में मामले दर्ज हैं। पुलिस नक्सली को पकड़ने की विस्तृत जानकारी प्रेस कान्फ्रेंस कर देगी।



अन्य समाचार