Bettiah: छोटे बेटे को घर से बाहर खेलने के लिए भेजकर प्रेमी संग फरार हो गई विवाहिता, एक महीने पहले आई थी मायके



नरकटियागंज, संवाद सूत्र। शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से दो बच्चे की मां अपने प्रेमी के संग फरार हो गई है। घटना बीते 14 मार्च की है।
नाते-रिश्तेदारों के यहां दस दिनों तक खोजने के बाद विवाहिता के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला की तलाश में पुलिस लगी हुई है।
प्राथमिकी में गौनाहा थाना क्षेत्र के लक्षनौता गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार समेत उसके घरवालों को नामजद किया गया है।

बताया जाता है कि विवाहिता का पति दिल्ली में काम करता है। वह अपने दो बच्चों के साथ एक माह पूर्व मायके आई थी। उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी।
विवाहिता के पिता ने बताया कि ससुराल में वह काफी खुशहाल थी। विवाहिता का पिता खेत में काम करने के लिए गया था।
उसके साथ विवाहिता का बड़ा पुत्र (6 वर्ष) भी था। जबकि छोटा बेटा (5 वर्ष) और विवाहिता घर में अकेली थी। तभी आरोपित धर्मेंद्र टेंपो लेकर आया।
Bagaha: 10 साल बाद अपनों से मिली मानसिक रोगी महिला, पांच बच्चों को देखकर छलक पड़े आंसू यह भी पढ़ें
इसके बाद विवाहिता ने छोटे बेटे को बाहर खेलने के लिए भेज दिया। विवाहिता के पिता का आरोप है कि आरोपित उसकी विवाहित पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी करने की नीयत से अपहरण करके ले गया।
इस अपहरण में उसके घरवाले भी शामिल हैं। शिकारपुर थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अन्य समाचार