कस्तूरबा विद्यालयों में हैं सारे संसाधन, फिर भी 20% छात्राएं यहां रहने नहीं आतीं, शिक्षा विभाग ने जताई नाराजगी



संवाद सहयोगी, जमुई: जिले के 11 कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में सभी संसाधन उपलब्ध रहने के बावजूद नामांकित बच्चियों में से 20 प्रतिशत बच्चियां विद्यालयों में नहीं रह रही हैं। इस बात का खुलासा कस्तूरबा विद्यालयों की अनुश्रवण बैठक के दौरान हुआ है,जिसमें शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों द्वारा कस्तूरबा विद्यालयों में बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताई गई है।
जिले भर के 11 कस्तूरबा विद्यालयों में नामांकित 1154 छात्राओं में से 919 छात्राएं ही उपस्थित मिली। यानी आंकड़ों की मानें तो 20 प्रतिशत छात्राएं विद्यालयों से नदारद हैं। ये बच्चियां नामांकन कराने के बाद नियमित रूप से विद्यालय नहीं आ रही हैं। सत्र शुरू होते समय बच्चियां कस्तूरबा विद्यालयों में नामांकन तो करा लेती हैं, लेकिन रहने नहीं आती हैं, जबकि विद्यालयों में समुचित संसाधनों की व्यवस्था की गई है। फिर भी बच्चियों की उपस्थिति कम होना चिंता का विषय माना जा है।

जमुई तथा झाझा के कस्तूरबा विद्यालय को छोड़ जिले के अन्य सभी नौ कस्तूरबा विद्यालयों में कम उपस्थिति पर बैठक के दौरान चर्चा की गई। साथ ही कस्तूरबा विद्यालय के संचालकों को निर्देश दिया गया कि वह गुरु गोष्ठी तथा टोला सेवकों के माध्यम से बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत शीघ्र सुनिश्चित कराएं।

जागरूक नहीं होने के कारण उपस्थिति है कम
सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली कस्तूरबा विद्यालय में नामांकित छात्राओं की उपस्थिति कम होने के पीछे जागरूकता का अभाव बताया जा रहा है। ऐसी बच्चियां कस्तूरबा विद्यालयों में अपना नामांकन तो करवा लेती हैं, लेकिन अभिभावकों के जागरूक नहीं होने के कारण ये बच्चियां जहां अवकाश के समय जब घर जाती है तो वह अधिक समय तक अपने घर में ही बीता देती है। जिस कारण विद्यालयों में उपस्थिति कम हो जाती है। अभिभावकों में जागरूकता लाकर इस समस्या का समाधान निकाला जा सकता है।
Jamui: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, मुंगेर जा रहे दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम यह भी पढ़ें

कस्तूरबा विद्यालयों में उपस्थित बच्चियों का आंकड़ा
विद्यालय का स्थान       नामांकित    उपस्थिति
कस्तूरबा बरहट          100             72
कस्तूरबा चकाई       -100             -96
कस्तूरबा गिद्धौर        -100            -70
कस्तूरबा अलीगंज     -100             -65
कस्तूरबा जमुई        -100               -91
कस्तूरबा सिकन्दरा    -100              -73
कस्तूरबा हॉस्टल से 12वीं की छात्रा लापता: पिता ने वार्डन पर लगाया लापरवाही का आरोप, FIR; जांच में जुटी पुलिस यह भी पढ़ें
कस्तूरबा झाझा          -100              -97
कस्तूरबा सोनो            -100             -79
कस्तूरबा लक्ष्मीपुर       93                -85
कस्तूरबा खैरा (कक्षा 6-12) - 200-    -159
कस्तुरबा सोनो (4)     -61               -32
कुल-                  1154                     919

कस्तूरबा विद्यालयों के संचालकों के माध्यम से पोषक क्षेत्र में आने वाले प्रधानाध्यापकों तथा टोला सेवकों को निर्देश दिया गया है कि वह नामांकित बच्चियों के अभिभावकों से संपर्क कर नामांकित बच्चियों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें ताकि सभी कस्तूरबा विद्यालयों में बच्चियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत हो सके।
Jamui: झाझा में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस को हादसे में मौत की आशंका; स्वजन ने हत्या का लगाया आरोप यह भी पढ़ें
-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा, जमुई


अन्य समाचार