समस्तीपुर: फरेबी निकला आशिक, शादी के बाद प्रेमिका को कोलकाता-दिल्ली ले जाकर बेचा, होता रहा यौन शोषण



जासं, समस्तीपुर। पहले उसने किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसके साथ प्रेम विवाह किया। शादी के बाद प्रेमिका के पिता से दहेज में ढाई लाख रुपये मांगे।
जब मांग पूरी नहीं हुई तो प्रेमिका को ले जाकर कलकत्ता में बेच दिया। वहां तीन साल तक हैवान उसकी आबरू से खेलते रहे। उसे एक कमरे में बंद कर रखा था। इसके बाद दिल्ली ले गए।
वहां भी कई माह तक पीड़िता शोषण की शिकार होती रही। एक दिन पीड़िता किसी तरह जान बचाकर हैवानों की कैद से भाग निकली।

दिल्ली स्टेशन से बिना टिकट ट्रेन में सफर किया और समस्तीपुर आ गई। सोमवार को पीड़िता ने स्थानीय महिला थाने में आकर पुलिस को आपबीती सुनाई।
यह कहानी किसी फिल्म की नहीं बल्कि, हकीकत है। मामला जिले के ताजपुर थाना इलाके में एक गांव का है। जहां एक युवक ने पड़ोस की किशोरी को प्रेमजाल में फांसकर फरेब और शोषण का शिकार बनाया।
इस बाबत पीड़िता ने महिला थाना में एक आवेदन देकर शिकायत की है। बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक से उसका प्रेम संबंध था।
Samastipur में महिला की सिर कूचकर हत्या, घर के आंगन में मिला लहूलुहान शव; पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका यह भी पढ़ें
वर्ष 2019 में दोनों घर से भाग निकले। वर्ष 2020 में दोनों ने प्रेम विवाह किया। पीड़िता के परिवार के सदस्य इस शादी के लिए राजी नहीं थे।
शादी के बाद कुछ दिन तक दोनों का दांपत्य जीवन ठीक रहा। आरोप है कि आरोपी ने इसके बाद पीड़िता पर पिता से एक लाख रुपये मांगने का दबाव बनाने लगा।
पीड़िता ने अपने पिता से किसी तरह पचास हजार रुपये मांगकर आरोपी को दिए। इसके बाद आरोपी ने दूसरी बार दो लाख रुपये मांगने के लिए कहा।
समस्‍तीपुर: प्रेम-प्रसंग, गर्भपात और शादी, फिर युवक ने 10 लाख के लिए पहली पत्‍नी को छोड़ रचाया दूसरा ब्‍याह यह भी पढ़ें
इस पर पीड़िता ने इनकार कर दिया। वर्ष 2021 में मार्च माह में एक दिन आरोपी पीड़िता को धूमने की बात कहकर कोलकाता ले गया और वहां किसी दरिंदे के हाथ बेच दिया।
इधर, पीड़िता के पिता जब उससे मिलने ससुराल पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। आसपास के लोगों से जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
इसके बाद पीड़िता के पिता ने स्थानीय पुलिस थाने में पुत्री की हत्या कर गायब कर देने की शिकायत दर्ज कराई। इस बीच तीन साल तक पीड़िता का कोई सुराग नहीं लगा।
मनीषा हत्याकांड: गर्भवती पत्नी के चरित्र पर शक था, इसलिए मायके ले जाने के बहाने कर ​दी हत्या, पति गिरफ्तार यह भी पढ़ें
पीड़िता ने बताया कि करीब तीन साल तक कोलकाता में हैवान उसका शोषण करते रहे। वहां एक कमरे में बंद करके रखा गया। इसके बाद आरोपी उसे दिल्ली ले गया।
जहां से किसी तरह जान बनाकर वह भाग निकली। फिलहाल, पीड़िता अपने पिता के साथ है। महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। आरोपित युवक को तलाशा जा रहा है।

अन्य समाचार