Sheikhpura: रेलवे इंजीनियर ने मौसेरे भाई की छुरा घोंपकर हत्या की, परिजनों ने आरोपित पर किया हमला; स्थिति गंभीर



शेखपुरा, जागरण संवाददाता। शेखपुरा सदर प्रखंड और कोरमा थाना के मुरारपुर गांव में मौसेरे भाई ने युवक छुरा घोंपकर हत्या कर दी। इस घटना में हत्यारा भी बुरी तरह घायल हो गया, जिसे पावापुरी रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में मौसेरे भाई ने घटना को अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक, मृतक सिकंदर और हमलावर जितेंद्र अपने सगे मौसेरे भाई हैं। मृतक सिकंदर शेखपुरा में ऑटो चलाता है। वहीं, आरोपित जितेंद्र रांची में रहता है। वह रांची में रेलवे इंजीनियर है। मृतक सिकंदर का ससुराल जिले के कसार थाना के एफनी में है, जहां उसका 6 बीघा खेत है। संभवतः इसी भूमि को लेकर यह घटना हुई।

बताया गया कि जितेंद्र शुक्रवार को ही रांची से मुरारपुर आया था। रात के एक बजे आरोपित ने अपने मौसेरे भाई सिकंदर पर छुरा से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसी दौरान घर के दूसरे सदस्यों ने जितेंद्र को पकड़ लिया और उसपर भी हमला कर दिया, जिससे जितेंद्र भी गंभीर रुप से घायल हो गया। 
कोरमा के थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया शुक्रवार की देर रात हुई इस घटना में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। पीड़ित परिवार के फर्द बयान की प्रतीक्षा की जा रही है। शुरुआती जांच में भूमि विवाद को लेकर यह घटना हुई है। 
Sheikhpura: शराब के अड्डे पर छापा मारने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, गोलीबारी और पत्थरबाजी में 2 जवान जख्मी यह भी पढ़ें



अन्य समाचार