Bhojpur: मिक्सर ग्राइंडर में मसाला पीसने के दौरान किशोरी की करंट लगने से मौत, छह भाई-बहनों थी में सबसे बड़ी



आरा/चरपोखरी, जागरण संवाददाता। भोजपुर जिले के चरपोखरी में अलग-अलग जगहों पर शनिवार को विद्युत प्रवाहित तार के चपेट में आने से एक किशोरी समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहला मामला चरपोखरी थाना क्षेत्र के मलौर गांव का है, जहां शनिवार की सुबह करंट की चपेट में आने से किशोरी की जान चली गई।
बताया गया कि मृत किशोरी 14 वर्षीय रुपाली कुमारी चरपोखरी थाना क्षेत्र के मलौर गांव निवासी प्रहलाद कुमार की पुत्री थी। शनिवार की सुबह वह घर में मिक्सर ग्राइंडर से मसाला पीस रही थी। मसाला पीसने के दौरान उसने मिक्सर का प्लग इलेक्ट्रिक बोर्ड में लगाया। ठीक उसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर घायल हो गई।

आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए चरपोखरी से सदर अस्पताल आरा ला रहे थे। हालांकि, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद स्वजन सदर अस्पताल लाए, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत किशोरी अपने पांच बहन और एक भाई में सबसे बड़ी थी। मृत किशोरी की चार बहन सोनाली, बुचन, स्नेहा, छोटी एवं एक भाई उज्जवल है। हादसे के बाद किशोरी की मां रंजू देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।
आरा: डाक्टर के बेटे को गोली मारने के मामले में खंगाली जा रही CCTV फुटेज, पुलिस लाइन की ओर भागे थे सात-आठ बदमाश यह भी पढ़ें
वहीं, दूसरी घटना भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव की है। शनिवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक 60 वर्षीय त्रिलोकी नाथ सिंह बड़हरा थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी स्व. शिवजी सिंह के पुत्र थे। वे पेशे से किसान थे।
मृतक के स्वजन रोहित कुमार सिंह ने बताया कि वे शनिवार की सुबह खेत पटाने के लिए गांव स्थित बधार में गए हुए थे। बिजली का तार टूट कर पहले से गिरा हुआ था। खेत पटाने के दौरान उनका पैर उसी तार से स्पर्श कर गया और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद वहां से गुजर रहे एक गाड़ीवाले ने उन्हें खेत में मृत पड़ा देखा।
Bhojpur: भोजपुर में विश्वविद्यालय से घर लौट रहे साइकिल सवार गार्ड को सीने पर मारी गोली, हमलावर फरार यह भी पढ़ें
इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना उनके स्वजनों को दी। सूचना पाकर स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें अपने संतुष्टि के लिए सदर अस्पताल आरा लाए। चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने दो भाई व एक तीन बहन में छोटे थे। मृतक के परिवार में पत्नी रंजू देवी, एक पुत्री प्रिया और दो पुत्र गोलू एवं मोनू है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी रंजू देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।


अन्य समाचार