Jamui में CRPF जवानों की गाड़ी पुल से 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी, चार जवान घायल; गंभीर हालत में दो पटना रेफर



जमुई, जागरण संवाददाता। जमुई में देर रात सीआरपीएफ के जवानों से भरी वाहन भीषण हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ वाहन पुल के नीचे करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में चार जवान के घायल होने की सूचना है। जवानों को सदर अस्पताल में भर्ती करया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए दो जवानों को पटना रेफर किया गया।
घटना जमुई के सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर खपरिया पुल पर हुआ। बताया जा रहा है कि घायल सभी जवना जमुई पुलिस लाइन में पदस्थापित हैं। देर रात चकाई कैम्प जाने के दौरान जवानों की वाहन हादसे का शिकार हो गई।

वहीं, जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर खड़गोर मोड़ के पास रविवार की देर शाम दो बाइक की टक्कर में एक बाइक पर सवार एक महिला और एक दो वर्ष की बच्ची घायल हो गई। दोनों को इलाज के लिए स्वजन के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डा. अरविंद कुमार के द्वारा इलाज किया गया। घायल की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के खड़सारी गांव निवासी द्रोपति देवी और उनकी 2 वर्षीय नतनी अंजू कुमारी के रूप में हुई है।
Jamui News: हरियाणा के व्यापारी को लगी 5 करोड़ की चपत, रांची में नोटों के बंडल से भरा कमरा दिखा दिया था झांसा यह भी पढ़ें
बताया जाता है कि महिला अपनी नतनी और बेटे के साथ किसी काम से जमुई आई थी। उसके बाद जमुई से ही वापस अपने घर बाइक से बेटे के साथ लौट रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में एक व्यक्ति तेज रफ्तार बाइक से आया और जोरदार ठोकर मार दी। हालांकि दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उक्त व्यक्ति को बाइक के साथ पकड़ लिया गया। फिलहाल नानी और नतनी दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

अन्य समाचार