Bihar B.Ed Entrance Exam: 11 शहरों के 301 परीक्षा केंद्रों पर 184488 अभ्यर्थी कल देंगे बीएड की प्रवेश परीक्षा



जागरण संवाददाता, दरभंगा। बिहार में दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री में नामांकन के लिए आठ अप्रैल यानी शनिवार को बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी-बीएड-2023) का आयोजन किया जाएगा।
इसको लेकर सीईटी बीएड राज्य नोडल केंद्र ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन अपने परीक्षा केंद्र पर प्रात: नौ बजे पहुंचना होगा। किसी भी परीक्षार्थी को एडमिट कार्ड एवं अन्य फोटो पहचान पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षा आरंभ होने के आधा घंटा पहले 10:30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी। परीक्षार्थियों को अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना है, जो- दो प्रतियों में फोटोयुक्त होगा।
दोनों ही प्रतियों को लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। दोनों प्रतियों में निर्दिष्ट स्थान पर वीक्षक को हस्ताक्षर करना होगा।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए 184233 अभ्यर्थियों ने आनलाइन आवेदन जमा किया है। इनमें 96698 महिला एवं 87535 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं।
Darbhanga: पुलिस को चुनौती दे रहे बदमाश, 11 दिन के अंदर आधा दर्जन लूट की वारदात; कानून व्‍यवस्‍था पर उठे सवाल यह भी पढ़ें
शिक्षा शास्त्री के लिए 255 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 184488 अभ्यर्थियों के लिए बिहार के 11 शहर में कुल 301 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 143 महिला एवं 157 पुरुष केंद्र बनाए गए हैं।
पटना शहर में सर्वाधिक 66 परीक्षा केंद्र निर्धारित है। यहां 28 केंद्रों पर 26837 महिला व 38 पर 26404 पुरुष अभ्यर्थी शामिल होंगे।
मुजफ्फरपुर में कुल 36 परीक्षा केंद्रों पर कुल 22172 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। 18 केंद्रों पर 12267 महिला व 18 पर 9905 पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
Darbhanga Accident:दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन पर पुल की रेलिंग से टकराई कार; एक ही परिवार के 2 की माैत, 4 घायल यह भी पढ़ें
दरभंगा में कुल 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 23 केंद्रों पर 14441 महिला एवं 21 पर 118695 पुरुष अभ्यर्थी भाग लेंगे। इसी के साथ दरभंगा में एक केंद्र अलग से शिक्षा शास्त्री के लिए निर्धारित किया गया है।
इस केंद्र पर महिला एवं पुरुष कोटि के कुल 255 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इसी तरह गया शहर में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
इनमें से चार केंद्रों पर 6270 महिला व 10 पर 7538 पुरुष अभ्यर्थी शामिल होंगे। भागलपुर में 20 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
दरभंगा: बेटे के हमले से घायल हुई मां की मौत, जानिए वो खौफनाक मामले जब औलादों ने ही 'ममता' को दे दी मौत की नींद यह भी पढ़ें
इनमें 12 केंद्रों पर 5455 महिला व आठ पर 4324 पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पूर्णिया में कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 14 केंद्रोंं पर 5801 महिला व 11 पर 4713 पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे।
मधेपुरा में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 12 केंद्रों पर 6697 महिला व 16 पर 6892 पुरुष अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। आरा शहर में कुल 20 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

इनमें नौ केंद्रों पर 5752 महिला व 11 पर 5939 पुरुष अभ्यर्थी भाग लेंगे। हाजीपुर शहर में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां सात केंद्रों पर 3156 महिला व आठ पर 3968 पुरुष अभ्यर्थी शामिल होंगे।
मुंगेर शहर में 18 परीक्षा केंद्रों तय किए गए हैं। इनमें आठ केंद्रों पर 4312 महिला व 10 पर 3455 पुरुष अभ्यर्थी भाग लेंगे।
छपरा शहर में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सम्मिलित होंगे। इनमें आठ केंद्रों पर 4898 महिला व छह पर 3340 पुरुष अभ्यर्थी शामिल होंगे।

अन्य समाचार