Bihar: पूर्व मंत्री गायत्री देवी का पटना में निधन, सीएम ने जताया शोक; राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार



नवादा, जागरण संवाददाता। बिहार सरकार में मंत्री रहीं गायत्री देवी ने 80 साल की उम्र में रविवार की अलसुबह अंतिम सांस ली। वे काफी समय से बीमार थी। पटना के एक निजी अस्पताल में गायत्री देवी का इलाज चल रहा था। बिहार की राजनीति में गायत्री देवी जाना-पहचाना नाम थी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने पूर्व मंत्री गायत्री देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थी। वे मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव की महिला थी। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र अपूरणीय क्षति हुई है।

बता दें कि गायत्री देवी करीब तीन दशक तक नवादा और गोविंदपुर की विधायक रहीं हैं। उनके बेटे कौशल यादव जेडीयू नेता और पूर्व विधायक हैं। मुख्यमंत्री ने गायत्री देवी के पुत्र कौशल यादव से फोन पर बात कर उन्हें सांत्वना दी। गायत्री देवी के पार्थिव शरीर को पटना से लाने की तैयारी हो रही है। नवादा में उनका अंतिम संस्कार होगा।राजकीय सम्मान के साथ गायत्री देवी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।


अन्य समाचार