शौच के लिए गई किशोरी से ससुराल आए युवक ने किया दुष्‍कर्म, लोगों ने पकड़ा तो ससुर ने भागने में की मदद; गिरफ्तार



नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण), संवाद सूत्र: शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महादलित किशोरी (13 वर्ष) के साथ शनिवार की दोपहर में नदी के किनारे से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।
किशोरी शौच करने के लिए सरेह में गई थी। एक युवक उसे पकड़कर नदी के किनारे ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले मुख्य आरोपित और उसके ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में अंसारुल हजाम और उसका ससुर कलाम हजाम शामिल हैं।

पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
'स्‍कॉर्पियो के लिए ये मुझे मार डालेंगे...' देररात नवविवाहिता ने बहन को किया कॉल, सुबह फंदे से लटकी मिली लाश यह भी पढ़ें
मुख्य आरोपित बैरिया थाने के तिवारी टोला निवासी अंसारुल हजाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपित अपने ससुराल आया था।
दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद वहां से भागकर अपने रिश्तेदारी में मुजौना गांव में चला गया था, जहां से छापेमारी कर पुलिस ने गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपित के ससुर कलाम हजाम को थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया है।
बिहार में बदला शिक्षक बहाली का नियम तो टूट गई शादी! इकरारनामा हो रहा इंटरनेट मीडिया पर वायरल यह भी पढ़ें
दामाद की गिरफ्तारी की सूचना पर वह थाने पहुंचा था। बताया जाता है कि दुष्कर्म के बाद पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुनकर अगल- बगल के लोग पहुंच गए थे। आरोपित को पकड़ लिया था।
इसी दौरान उसका ससुर पहुंचा और उसने ग्रामीणों से बचाकर आरोपित को भगा दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्य आरोपित और उसके ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


अन्य समाचार