ये कैसी मुस्तैदी: शराब तस्करी में गिरफ्तार महिला चकमा देकर रफूचक्कर, उसके पति की कोरोना जांच कराती रह गई पुलिस



जागरण संवाददाता, हाजीपुर।  तिसीऔता थाना पुलिस की हिरासत से गिरफ्तार महिला रविवार की शाम में फरार हो गई। पुलिस ने पति-पत्नी को शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
कोर्ट में पेशी के पहले दोनों की कोरोना जांच के लिए इन्हें सदर अस्पताल लाया गया था। महिला आरोपित के फरार होने के बाद सदर अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।
इस संबंध में बताया जाता है कि तिसीऔता थाना पुलिस शराब बेचने के आरोप में थाना क्षेत्र के जसपरहा से पति अर्जुन पासवान और पत्नी गाती देवी को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों को रविवार के दिन कोर्ट में पेश करने के लिए लाई थी। कोर्ट में पेशी के दौरान दोनों की कोरोना जांच के लिए पदाधिकारी उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे थे।
कोरोना जांच के दौरान पति तो एक स्थान पर बैठा था, लेकिन पुलिस कर्मियों को चकमा देकर महिला आरोपित फरार हो गई।
इस दौरान तिसीऔता थाना से एक पुलिस पदाधिकारी, एक महिला सिपाही और दो चौकीदारों को इनकी सुरक्षा के लिए लगाया गया था।
हाजीपुर: उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने फिर दोहराया- RJD ए टू जेड की पार्टी, सिर्फ यादवों और मुसलमानों की नहीं यह भी पढ़ें
लेकिन इन सभी को चकमा देकर आरोपित महिला फरार होने में सफल रही। महिला आरोपित के फरार होने की सूचना पर उपस्थित पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए।
इसके बाद फरार महिला की खोजबीन शुरू कर दी गई। लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस हिरासत से फरार महिला नहीं पकड़ी जा सकी थी।
इस संंबंध में पूछे जाने पर तिसीऔता थानाध्यक्ष रामशंकर पांडेय ने कहा कि एक महिला के फरार होने की सूचना मिली है, उसकी खोजबीन की जा रही है।

अन्य समाचार