Bihar: रक्सौल में व्यवसायी के घर 30 लाख की डकैती, कच्छा-बनियान में आए थे बदमाश; परिवार में होने वाला था उपनयन



रक्सौल (पूर्वी चंपारण), जागरण संवाददाता। पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में दो दिन पहले 21 अप्रैल को जाप नेता के घर 25 लाख की डकैती का मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि बेखौफ अपराधियों ने रक्सौल में व्यवसायी के घर पर 30 लाख की डकैती को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है।
रक्सौल के नोनियाडीह पंचायत के महादेवा गांव में रविवार की देर रात डकैतों ने भीषण लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। करीब एक दर्जन की संख्या में आए डकैतों ने शहर के व्यवसायी अरुण सिंह के घर को निशाना बनाया।


लूट के बाद बिखरा सामान
सभी अपराधी घर के मुख्य दरवाजा का गेट तोड़कर अंदर घुस गए। घरवालों को बंधक बनाकर जेवर व नकदी समेत करीब 30 लाख की संपत्ति लूट ली। फिर सभी फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि सभी डकैत कच्छा-बनियान में थे। मुंह बांधे हुए थे और नेपाली भाषा में बात कर रहे थे।
पूर्वी चंपारण: हरसिद्धि में युवक को पीटा फिर गले लगा दिया फंदा, प्रेम-प्रसंग और भूमि विवाद में हत्या की आशंका यह भी पढ़ें

डकैती के बाद पीड़ित अरुण सिंह के घर पहुंचे ग्रामीण
अरुण सिंह के घर में इसी सप्ताह उपनयन संस्कार है। इसे लेकर कई रिश्तेदार भी उनके घर पहुंचे हैं। अरुण सिंह बिजली के सामान का कारोबार करते हैं। 

अन्य समाचार