जमुई में डबल मर्डर से सनसनी: जंगल में लहूलुहान मिला शव, दोनों को पत्थर से कुचा; एक युवक के दोनों हाथ भी बंधे



जमुई, जागरण संवाददाता। बिहार के जमुई में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के चकाई थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित सिमराढाव के जंगल में दो युवकों का शव लहूलुहान हालत में मिला है। पत्थर से कूचकर दोनों की हत्या की चर्चा है। दोनों शव एक दूसके के पास ही पड़े थे। एक युवक के दोनों हाथ भी पीछे की तरफ बंधे हुए हैं।
पत्थर से हमले के कारण दोनों का चेहरा बुरी तरह खराब हो चुका है। सूत्र बताते हैं कि दोनों चरकापत्थर इलाके के रहने वाले हैं। एक युवक की पहचान रामकिशोर यादव के रूप में की गई है। हालांकि, दूसरे की पहचान नहीं की जा सकी है।

जंगल में दो युवकों का शव मिलने की सूचना पर एसपी अभियान ओंकारनाथ सिंह और झाझा के एसडीपीओ राजेश मंडल मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। बताया जा रहा है कि शराब तस्करी के विवाद में दोनों की हत्या की गई है।

अन्य समाचार