Bihar: शेखपुरा में करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, गांव के रास्ते पर घायल मिला युवक, उसने भी तोड़ा दम



शेखपुरा, जागरण संवाददाता। शेखपुरा थाना क्षेत्र के दो गांव में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। कारे गांव में बिजली का करंट लगने से 12 साल के किशोर की मौत हो गई। वहीं, सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई।
कारे गांव में बिजली के करंट से 12 साल के किशोर मोहित कुमार की मौत हो गई। दूसरे हादसे में राम जी बिंद की जान भी चली गई। वे रास्ते में घायल पड़े हुए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों का शव कब्जे में लिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इधर, दोनों के घर में कोहराम मच गया है। वहीं, गांव में दो लोगों की मौत से मातम पसरा हुआ है।
पुलिस ने बताया कि गवय गांव में नरेश महतो के पुत्र मोहित कुमार सुबह शौच करने बधार की तरफ गया था। इसी दौरान वह खेत में गिरे हुए बिजली के तार की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने किशोर को सदर अस्पताल लाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
डॉक्‍टर की कमी से परेशान ग्रामीण: 24x7 चिकित्सक की मांग को लेकर 34 दिन से धरने पर, प्रशासन ने नहीं ली खबर यह भी पढ़ें
बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात आंधी में बिजली का तार टूटकर खेत में गिर गया था। उसी तार के चपेट में किशोर आ गया।
इधर, राम जी बिंद गांव से दूर रास्ते में गिरा हुआ था। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। राम जी कारे पहाड़ में पत्थर लोडिंग का काम करते था। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। जिससे वो घायल हो गए थे।


अन्य समाचार