Bihar: पूर्वी चंपारण में आठ लाख की डकैती, बंधक बनाकर वार्ड सदस्य से मारपीट; हैंडपंप के सहारे घर में घुसे बदमाश



घोड़ासहन (पूर्वी चंपारण), संवाद सहयोगी। पूर्वी चंपारण में बुधवार को दो जगह डकैती हुई। पहली वारदात में डकैतों ने एक व्यवसायी के घर को निशाना बनाया और 50 लाख रुपये लूट लिए। वहीं, डकैतों ने वार्ड सदस्य के घर पर धावा बोला और कैश, आभूषण सहित करीब आठ लाख की संपत्ति लेकर फरार हो गए।
21 अप्रैल की रात घोड़ासहन थानाक्षेत्र के श्रीपुर स्थित दी को-आपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष अरूण सिंह के घर से 50 लाख की डकैती का मामला अभी सुलझा भी नहीं है। अब डकैत पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। बेखौफ बदमाशों ने श्रीपुर कस्बा धोबीनिया पोखर स्थित वार्ड सदस्य पिंकी देवी के घर में धावा बोल दिया।

इतना ही डकैतों ने वार्ड सदस्य पर हमला कर दिया। जिससे वो जख्मी हो गए। हालांकि, उनके पति अपने कमरे में गहरी नींद में सो रहे थे। इस कारण वो बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलने के साथ मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो लोग हिरासत में लिया है। दोनों से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है।
बताया गया कि बुधवार की रात वार्ड सदस्या और उनके पति राजू बैठा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। इसी बीच करीब डेढ़ दर्जन की संख्या में पारंपरिक हथियारों से लैश बदमाश घर में घुस गए।
Bihar: पूर्वी चंपारण में 50 लाख की डकैती, बम और फायरिंग से थर्राया इलाका; डकैतों ने पुलिस पर भी चलाई गोलियां यह भी पढ़ें
बदमाशों ने वार्ड सदस्य पिंकी देवी पर कांटेदार बाक्सर से वार कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद घर में रखा कैश और आभूषण समेत करीब आठ लाख का सामान समेट लिया।
गृहस्वामी राजू बैठा ने बताया कि अपराधी हैंड पाइप के सहारे घर के छत पर आ धमके। घर में सो रही पत्नी आवाज सुनकर छत पर गई, तभी उन्हें बंधक बना लिया। बदमाश पत्नी से घर में रखे नकदी और आभूषण की मांग करने लगे। इस दौरान पत्नी ने पचास हजार कैश और स्वर्णाभूषण आदि ले लिया।
Bihar: रक्सौल में तालाब से मिला बम से भरा झोला, मछुवारों के जाल में फंसकर निकला; 50 लाख की डकैती से जुड़े तार यह भी पढ़ें
पीड़ित ने बताया कि बदमाश घर में रखे गए 1 लाख 58 हजार रुपये भी ले गए। सभी अपराधियों के हाथ में रॉड, लाठी और बाक्सर था। इस बीच सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची। तभी कुछ देर में ही पुलिस अधीक्षक और सिकरहना के पुलिस उपाधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
एसपी ने तत्काल घोड़ासहन में डकैती की घटना के बाद छापेमारी कर रही पुलिस टीम को जरूरी निर्देश दिए। सख्त हिदायत दी कि बदमाशों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। इधर, घटना के बाद इलाके के लोगों में खौफ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस सक्रिय रहती तो लगातार डकैती नहीं होती।

अन्य समाचार