Bihar Crime: पुलिस एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी ढेर, पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था बटोहिया, तभी मार गिराया



 जागरण संवाददाता, बेगूसराय : मटिहानी थाना पुलिस व एसटीएफ के जवानों ने सिंघौल ओपी क्षेत्र के आकाशपुर रामदीरी मैं कुख्यात अपराधी बटोहिया को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की। पुलिस को देखकर बटोहिया जवानों पर गोलीबारी करते हुए भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बटोहिया मौके पर ही ढेर हो गया। गोलीबारी में मटिहानी थाना अध्यक्ष विवेक भारती समेत चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। दो बदमाशों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।


कुख्यात अपराधी बटोहिया  ने नयागांव थाना क्षेत्र के सोनापुर निवासी सेवानिवृत्त सैनिक विजय सिंह और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा, भी कई अपराधी घटनाओं को अंजाम दिया था। बटोहिया 50 हजार का इनामी बदमाश था।

अन्य समाचार