Bihar: जदयू नेता सोनेलाल मेहता का पटना में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार; खगड़िया में शोक की लहर



खगड़िया, जागरण संवाददाता। समता काल से लगातार 14 साल तक खगड़िया जदयू के जिलाध्यक्ष रहे व पूर्व एमएलसी सोनेलाल मेहता का गुरुवार की रात निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सोनेलाल मेहता का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह पटना से खगड़िया के सन्हौली स्थित आवास पर लाया गया। उनके निधन से खगड़िया में शोक की लहर छा गई है। समर्थक उनके अंतिम दर्शन के लिए आवास पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। वहीं, लोग शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बढ़ा रहे हैं।


अन्य समाचार