फसलों को बर्बाद कर रही नीलगायें

नवादा। प्रखंड के कई गांवों के किसान इनदिनों नीलगाय से परेशान है। नीलगाय किसानों के खेतों में फसलों को आए दिन चट कर जा रही है। किसान नीलगाय से निजात पाने के लिए कई दफा प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। राजगीर की पहाड़ी व जंगल से रात के अंधेरे में झुंड में नीलगाय उतर कर गांव की ओर चले आते हैं,और खेतों में लगी रबी फसल को या तो चर जाते हैं या फिर नष्ट कर दे रहे हैं। जिससे किसानों को काफी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। किसान रतजगा कर अपने खेतों में लगे फसल की रखवाली करने को मजबूर हैं। जंगली पशु होने के कारण किसान उसे मारने में डरते हैं। पहाड़तली के किनारे बसे गांव डोहड़ा, मधुवन, मोतनाजे, केशौरिया, बनगंगा, चौरमा, सीतारामपुर के अलावा हंडिया, नंदपुर, पसई समेत कई गांवों के किसान परेशान हैं। इन सभी गांव के किसानों के खेत में लगे चना, मसूर, गेहूं की फसलों को नीलगाय बर्बाद कर दे रहे हैं। किसान अवधेश यादव, अजय सिंह, रविन्द्र सिंह, विलास मांझी, सुनील सिंह आदि ने इस समस्या का हल निकालने की मांग जिला प्रशासन से की है।

अप्पू ने गर्भवती महिला को किया रक्तदान, बचाई जान यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार