सात निश्चय को फेल करने वाले पांच मुखिया बर्खास्त

नवादा। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में गड़बड़ी करने वाले पांच मुखियाओं को राज्य सरकार ने बर्खास्त कर दिया। सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट-सात निश्चिय योजना में अनियमितता कर उन्होंने विकास को पलीता लगाने का काम किया था। पंचायती राज विभाग ने गड़बड़ी करने वाले इन सभी मुखिया को बर्खास्त करते हुए अगले पांच साल तक इनके चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दी है।

पंचायती राज विभाग द्वारा जिले के अकबरपुर प्रखंड के माखर पंचायत की मुखिया शाहिमा खातून, नारदीगंज प्रखंड के ओड़ो पंचायत की मुखिया मिता देवी, नरहट प्रखंड के नरहट पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी, नारदीगंज प्रखंड के हड़िया पंचायत की मुखिया प्रमोद कुमार, नारदीगंज प्रखंड के कहुआरा पंचायत की मुखिया राकेश कुमार को पद से बर्खास्त किया गया है।
पर्यावरण संतुलन के लिए लगाए जाएंगे 15 लाख से ज्यादा पौधे यह भी पढ़ें
सभी मुखिया पर एक समान मामले में कार्रवाई की गई है। सभी पर सात निश्चय मद में उपलब्ध कराई गई राशि गोलमाल कर लेने का आरोप है। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम कौशल कुमार द्वारा जांच कराई गई थी। बिना काम कराए निकासी किए गए रुपये को वापस नहीं करने के बाद प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। डीएम अनुशंसा के बाद पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा द्वारा सभी को पदमुक्त करने की कार्रवाई की गई।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार